अभिनेता सुहास की फिल्म 'प्रसन्ना वदानम' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल है। आज दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि शाम सात बजकर दो मिनट पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। एक दिलचस्प बात यह है कि ट्रेलर जारी होने के दौरान 'पुष्पा' कनेक्शन भी देखने को मिलेगा।
सुकुमार की मौजूदगी में लॉन्च होगा ट्रेलर
फिल्म 'प्रसन्ना वदानम' के ट्रेलर और प्री-रिलीज से जुड़ा बड़ा अपडेट यह है कि आज शाम हैदराबाद स्थित दासपल्ला कन्वेंशन में इसका आयोजन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे खास बात यह है कि फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के निर्देशक सुकुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। वह इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि पधारेंगे। उन्हीं की मौजूदगी में ट्रेलर को लॉन्च किया जाएगा।
Kajol: कैसे कसरत करती हैं काजोल? अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर बताया हाल, प्रशंसकों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल
ये कलाकार आएंगे नजर
'प्रसन्ना वदानम' एक थ्रिलर-ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन अर्जुन वाईके ने किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण लिटिल थॉट्स सिनेमाज के बैनर तले मणिकांता जेएस और प्रसाद रेड्डी टीआर ने किया है। 'प्रसन्ना वदानम' में सुहास के अलावा कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। इनमें राशि सिंह नंदू, हर्षा चेमुडु, पायल राधाकृष्ण, नितिन प्रसन्ना, कुशलिनी और साई स्वेता शामिल हैं। फिल्म को विजय बुल्गानिन ने अपनी धुनों से सजाया हैं और संपादन कार्तिका श्रीनिवास ने किया है।
Hanu-Man: तेलंगाना के राज्यपाल से मिले तेजा सज्जा और प्रशांत, हनुमान की मूर्ति की भेंट, जानें क्या हुई बातचीत
3 मई को होगी रिलीज
प्रसन्ना वदानम का टीजर 7 मार्च को रिलीज किया गया था। तब से लेकर अब तक दर्शकों का उत्साह लगातार चरम पर बना हुआ है। इस फिल्म में सुहास एकदम अलग अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म 3 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। दर्शकों को उम्मीद है कि उन्हें इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।