Prahaar Box Office Collection: राजकुमार राव अभिनीत ‘प्रहार’ और यामी गौतम अभिनीत ‘नई नवेली’ ने एक साथ सिनेमाघरों में कदम रखा है। मगर दोनों ही फिल्मों को रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और अजय देवगन की ‘दृश्मयम 3’ का सामना करना है। जानें कैसी रही इन फिल्मों की ओपनिंग?
‘प्रहार’ नहीं कर सकी बेहतर कमाई
‘प्रहार’ सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में 26/11 के हमलों के आरोपी कसाब को फांसी तक पहुंचाने वाले वकील उज्जवल निकम की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीद है मगर ओपनिंग डे पर खबर लिखे जाने तक यह मात्र 1 करोड़ 21 लाख रुपये ही कमा पाई।
इस फिल्म में राजकुमार राव ने जहां उज्जवल निकम की भूमिका निभाई है, वहीं वामिका गब्बी ने उज्जवल की पत्नी ज्योति निकम का किरदार निभाया है।
यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Prahaar Movie Review: राजकुमार का काम अच्छा, कोर्टरूम ड्रामा में कितना दम? जानें कैसी है उज्ज्वल निकम की कहानी
‘नई नवेली’ का बॉक्स ऑफिस पर बेहतर
यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस पर 'प्रहार' से बेहतर रहा। पहली परिक्षा है। खबर लिखे जाने तक यह 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में यामी गौतम ने मोहिनी नाम की एक रहस्यमयी महिला का किरदार निभाया है। बात करें ग्राॅस कलेक्शन की तो यह 2.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Nayyi Navelli Review: अवस्थी परिवार की मुसीबत बने ‘डायन’ बहू के कदम, यामी का अभिनय अच्छा फिर कहां फिसली फिल्म?
‘दृश्यम 3’ से मुकाबला
यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Drishyam 3 Movie Review: क्या इस बार बच पाएगा विजय सालगांवकर? जानें फिल्म में कितना वजन लेकर आए जयदीप अहलावत