फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhu Deva: डांस वीडियो के साथ प्रभु देवा ने बेटे का कराया परिचय, कहा- मुझे गर्व महसूस हो रहा है…

Wed, 26 Feb 2025 01:34 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prabhu Deva: फिल्म निर्माता, अभिनेता और कोरियोग्राफर प्रभु देवा ने अपने बेटे ऋषि रागवेंद्र देवा को एक पावर-पैक डांस वीडियो के जरिए पेश किया है। उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी साझा की है। 
 
विज्ञापन
प्रभु देवा - फोटो : इंस्टाग्राम @prabhudevaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता, अभिनेता और कोरियोग्राफर प्रभु देवा अपने डांस के लिए मशहूर हैं। उनके डांस स्टेप्स के दीवानें दुनियाभर में हैं। हाल ही में प्रभु देवा ने अपने बेटे ऋषि रागवेंद्र देवा को एक पावर-पैक डांस वीडियो के जरिए पेश किया। अब यह वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन

वीडियो में दिखी पिता-पुत्र की जोड़ी
प्रभु देवा ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पिता-पुत्र की जोड़ी एक साथ परफॉर्म करती नजर आ रही है। वीडियो में प्रभु देवा और उनके बेटे को मंच पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। फैंस उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। प्रभु देवा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "अपने बेटे ऋषि रागवेंद्र देवा को पेश करते हुए गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि हम पहली बार सुर्खियों में हैं! यह डांस से कहीं बढ़कर है - यह विरासत, जुनून और एक यात्रा है जो अभी शुरू हुई है।"



यह खबर भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: अजय देवगन से सारा अली खान तक, महादेव के भक्त हैं ये सितारे, कुछ ने तो बनवा रखे हैं टैटू

विज्ञापन


फैंस ने दिए रिएक्शन
प्रभु देवा ने जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की उनके फैंस कमेंट सेक्शन में टूट पड़े और अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "जैसा पिता, वैसा बेटा।" इसी तरह कई सारे प्रशंसा वाले कमेंट देखने को मिले। 


यह खबर भी पढ़ें: Dwayne Johnson: पेट डॉग की मौत पर भावुक हुए ‘द रॉक’, पोस्ट करते हुए कहा- इस नुकसान से हैरान हूं

प्रभु देवा का वर्क फ्रंट
प्रभु देवा एक मशहूर कोरियोग्राफर, निर्देशक और अभिनेता हैं। प्रभु देवा के फैंस उन्हें भारत का माइकल जैक्सन भी कहते हैं। उन्होंने कई हिट गानों की कोरियोग्राफी की है और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं। डांस के अलावा प्रभु देवा ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। हाल ही में उन्हें हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ में देखा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें