सरकार का जताया आभार
गायक उदित नारायण अपनी पत्नी दीपा के साथ महाकुंभ मेले में पहुंचे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि भगवान ने मुझे इस पावन अवसर पर कुंभ मेले में आने का अवसर दिया है। ऐसा संयोग 144 साल बाद बना है। यह बहुत खुशी की बात है। मैं भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करता हूं'।
बोले- बहुत खूबसूरत व्यवस्था
उदित नारायण ने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तहेदिल से धन्यवाद कहता हूं। उन्हें बधाई देता हूं कि उन्होंने क्या ही खूबसूरत काम किया है कि मैं बयां नहीं कर सकता हूं। जबर्दस्त तैयारियां हैं। यह सराहनीय है'।
ईशा अंबानी भी पहुंचीं महाकुंभ
मंगलवार को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी भी प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल हुईं। उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और प्रार्थना की।