पिछले कुछ दिनों से सालार की रिलीज डेट को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। अब प्रोडक्शन हाउस ने वीडियो साझा कर एक नया अपडेट दिया है।
साउथ के बाहुबली स्टार प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों का शिकार हो गई है। दर्शक राम के रोल में प्रभास को अपना नहीं पा रहे हैं। हालांकि, ‘आदिपुरुष’ के बाद अभिनेता की एक और बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली है। पिछले कुछ दिनों से सालार की रिलीज डेट को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। अब प्रोडक्शन हाउस ने वीडियो साझा कर एक नया अपडेट दिया है।
मेकर्स ने साझा किया वीडियो
इन फिल्मों में प्रभास आएंगे नजर
बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। सैफ अली खान रावण के किरदार में दिखेंगे। वहीं, सनी सिंह ने लक्ष्मण तो कृति सैनन ने सीता का रोल प्ले किया है। इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं, जो अजय देवगन की सुपरहिट 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' का निर्देशन कर चुके हैं।