फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: ब्राजील की सिंगर Marilia Mendonca की प्लेन कैश में मौत, महज 26 साल थी उम्र

Sat, 06 Nov 2021 12:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मारिलिया मेंडोंका - फोटो : social media
विज्ञापन

ब्राजील अपने एक युवा और प्रतिभाशाली सितारे के निधन से सदमे में है। देश की सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में से एक, लैटिन ग्रैमी विजेता मारिलिया मेंडोंका की शुक्रवार को एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। "द क्वीन ऑफ सफरिंग" के नाम में जानी जाने वाली सिंगर केवल 26 वर्ष की थीं। 

प्लेन क्रैश की वजह का पता लगाया जा रहा

विज्ञापन

कंट्री म्यूजिक की लोकप्रिय युवा सितारों में से एक, मारिलिया मेंडोंका ब्राजील में ही अपने एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थीं। उनका विमान ब्राजील के गोइयानिया शहर से कैरेटिंगा जा रहा था। उसी दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सिंगर मारिलिया मेंडोंका के अलावा चार लोगों के मौत की पुष्टि की गई है जिसमें से एक उनके अंकल भी हैं। उनके अलावा एक प्रोड्यूसर और दो क्रू मेंबर्स भी विमान में मौजूद थे। फिलहाल प्लेन क्रैश की वजह का पता लगाया जा रहा है।

मौत से पहले का वीडियो वायरल
बताया जाता है कि उन्हें शुक्रवार शाम ब्राजील के ही कैरेटिंगा में परफॉर्म करना था। गायिका ने घटना से ठीक पहले एक वीडियो शेयर किया था जो अब वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह प्राइवेट एयरक्राफ्ट पर बोर्ड करने की तैयारी करती नजर आ रही थीं। उनके करोड़ों फैंस उनकी मौत के खबर से टूट गए हैं। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें