फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey: 'डर था कोई बेटी को सच में ना मार दे', झूठी मौत वाली खबर पर पूनम पांडे की मां ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 02 Jul 2025 02:02 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Poonam Pandey Fake Death: हाल ही में अभिनेत्री पूनम पांडे की मां ने अपनी बेटी की मौत वाली झूठी खबर पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- @poonampandeyreal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूनम पांडे एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने विवादों और अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल 2024 में खुद के मौत की खबर फैलाई थी, जिसने मीडिया में सनसनी मचा दी थी। हालांकि, बाद में उन्होंने बताया कि है यह सब एक झूठ था। इस वजह से अभिनेत्री को खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब एक्ट्रेस की मां ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। चलिए सुनते हैं कि उन्होंने क्या कहा। 

गांव में मीडिया वाले आए

विज्ञापन

हाल ही में अभिनेत्री पूनम पांडे और उनकी मां इंस्टैंट बॉलीवुड के साथ एक बातचीत में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस की मौत वाली झूठी खबर को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में उनकी मां ने कहा कि पूनम पांडे की झूठी मौत की खबर सुनकर मीडिया वाले उनके गांव में पहुंच गए थे। और गांव के लोग भी अच्छा-खराब बोल रहे थे। इसके आगे एक्ट्रेस की मां ने बताया कि सभी को डर था कि कहीं पूनम पांडे को कुछ ना हो जाए। झूठी मौत की खबर पता होने के बाद भी उनकी मां परेशान थीं और उन्हें लग रहा था कि सच में उनकी बेटी को कोई ना मार दे। हालांकि, मां के ये कहने पर एक्ट्रेस ने कहा कि भारत में ऐसे थोड़ी ना कोई मार सकता है। 
 


इस कारण से फैलाई थी मौत की झूठी खबर
अभिनेत्री पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा कि 1 फरवरी 2024 को सर्वाइकल कैंसर की वजह से 32 साल की पूनम पांडे की मौत हो गई है। लेकिन अगले दिन उन्होंने कहा कि यह सर्वाइकल बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए पब्लिक स्टंट था। हालांकि इसकी काफी आलोचना हुई।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो पर दिखा गौतम गंभीर का अलग अंदाज, पंत-चहल और अभिषेक ने की जमकर मस्ती


पूनम पांडे के बारे में 
पूनम पांडे एक भारतीय मॉडल और फिल्म अभिनेत्री हैं, जिन्हें बॉलीवुड और तेलुगू सिनेमा में उनके कामों के लिए जाना जाता है। उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया। अभिनेत्री को काम से ज्यादा विवादों के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें