द ग्रेट इंडियन कपिल शो
- फोटो : अमर उजाला
पंत ने शमी को बताया टीम का जीजा
इस दौरान कपिल ने प्लेयर्स से कुछ मजेदार सवाल भी पूछे और एक गेम भी खेला। जिसमें कपिल ने जब पूछा कि टीम का जीजा कौन है, जो शिकायतें बड़ी करता है? इस पर ऋषभ पंत मोहम्मद शमी का नाम लेते हैं। जिसके बाद गंभीर कहते हैं कि जीजा दो साल से घर वापस नहीं आए हैं।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो
- फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिंह सिद्धू के गेटअप में नजर आए सुनील ग्रोवर
शो पर कृष्णा और कीकू शारदा ने भी अपने जोक्स से हंसाया। कृष्णा का किरदार पंत से कहता है कि आप तो आईपीएल में 27 करोड़ में बिके थे लेकिन जेब में एक भी रुपया नहीं है। तो पंत कहते हैं कि इतने तो कपिल पाजी एक महीने में कमा लेते हैं। शो पर सुनील ग्रोवर नवजोत सिंह सिद्धू के गेटअप में नजर आए और उन्होंने खूब मजे किए। इस दौरान जब वो युजवेंद्र चहल से पूछते हैं कि आरसीबी की क्या तारीफ की जाए। तभी कपिल कहते हैं कि अब चहल आरसीबी में नहीं पंजाब में हैं। तो सुनील ग्रोवर कहते हैं कि तभी तो पूछ रहा हूं कि उस आरसीबी की क्या तारीफ की जाए जिसने इन्हें नहीं चुना।
अर्चना पूरण सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को आएगा एपिसोड
शो के प्रोमो से साफ है कि इस एपिसोड में काफी मजा आने वाला है। जहां भारतीय क्रिकेट टीम के ये सितारे अपने कोच के साथ जमकर मस्ती-मजाक करते नजर आएंगे। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का ये नया एपिसोड शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।