पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों
- फोटो : सोशल मीडिया
मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट और ईमानदारी बहुत जरूरी है
पूनम ढिल्लों ने कहा कि उन्होंने और पद्मिनी कोल्हापुरे ने वर्षों की मेहनत से अपनी पहचान और सम्मान बनाया है। वह किसी भी कीमत पर अपनी इज्जत से समझौता नहीं करेंगी।
उन्होंने कहा, ‘मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट, मेरी इंटीग्रिटी बहुत जरूरी है। हमने जो कुछ कमाया है, वह एक-दो साल में नहीं कमाया। हमने दशकों में अपनी पहचान और सम्मान बनाया है। अपने व्यवहार, गरिमा और लोगों के साथ रिश्तों के जरिए हमने यह मुकाम हासिल किया है।’
उन्होंने आगे कहा कि CINTAA के सदस्यों के हित में काम करना ही उनका मकसद रहा है और वह अपनी प्रतिष्ठा को किसी भी विवाद की वजह से खराब नहीं होने देंगी।
कई बार मन हुआ CINTAA की EC छोड़ दूं
- पूनम ढिल्लों ने इससे पहले एक वीडियो मैसेज के जरिए भी इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी थी।
- उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने चुप रहने का फैसला किया था, लेकिन व्हाट्सएप पर चल रहे मैसेज और वॉइस नोट्स देखने के बाद उन्हें सामने आकर बोलना पड़ा।
- उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब डेढ़ साल में कई बार CINTAA की एक्जीक्यूटिव कमिटी छोड़ने के बारे में सोच चुकी थीं, क्योंकि हर पहल और हर काम का विरोध किया जा रहा था।
- पूनम ने कहा, ‘हम लोग इंडस्ट्री में 42, 45 या 48 साल से हैं। क्या आपको सच में लगता है कि इतने समय के बाद हम इस तरह की बेवफाई करेंगे?
- पिछले एक-डेढ़ साल में कई बार मेरा मन हुआ कि मैं CINTAA की EC छोड़कर चली जाऊं।
- इन लोगों ने हमारी जिंदगी बहुत मुश्किल बना दी थी। हर चीज का विरोध और हर पहल का विरोध।’
व्हाट्सएप पर मैसेज और वॉइस नोट्स पर भी जताई नाराजगी
पूनम ने दावा किया कि कुछ CINTAA सदस्यों के जरिए उनके खिलाफ बेहद अपमानजनक मैसेज और वॉइस नोट्स भी शेयर किए गए। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने ये मैसेज देखे और सुने होंगे।
उन्होंने कहा कि अगर उन मैसेज को देखकर CINTAA के सदस्यों को तकलीफ हुई होगी, तो सोचिए उन्हें खुद कितना बुरा लगा होगा।
पूनम ने कहा, ‘मैं इंडस्ट्री में 45 साल से ज्यादा समय से हूं। इतने वर्षों में मैंने अपनी इज्जत और अपना नाम कमाया है। बाकी सारी चीजें ठीक हैं, लेकिन इज्जत मेरे लिए बहुत जरूरी है।’
इन सदस्यों ने दिया इस्तीफा
- CINTAA के आठ सदस्यों ने इस्तीफा दिया है।
- इन इस्तीफों को CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह को सौंपा गया है।
- इस्तीफा देने वालों में हेमंत पांडे, मुकेश ऋषि, साहिला चड्ढा, हेता परमार, पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, विकास वर्मा और दीपक पाराशर शामिल हैं।