इमरान हाशमी ने क्या कहा?
इमरान हाशमी ने बीती रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बायोपिक में काम नहीं कर रहे हैं। आरडी बर्मन की बायोपिक में महमदू की भूमिका निभाने संबधी खबरों को लेकर इमरान हाशमी ने लिखा है कि
- 'मैं साफ कर दूं कि एक बायोपिक में मेरे महमूद साहब की भूमिका निभाने की खबरें सच नहीं हैं'।
- 'न तो मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है और न ही मैं यह फिल्म कर रहा हूं'।
महमूद ने दिया था पंचम दा को मौका?
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आर.डी. बर्मन की बायोपिक में एक्टर इमरान हाशमी की एंट्री हो गई है। वे एक्टर, सिंगर और फिल्ममेकर महमूद का रोल निभाएंगे, जिनकी उस महान म्यूजिक कंपोजर के साथ गहरी दोस्ती और क्रिएटिव बॉन्ड था। मगर, इमरान हाशमी की प्रतिक्रिया के बाद साफ है कि इन खबरों में सच्चाई नहीं है।
- बता दें कि महमूद और आरडी बर्मन के बीच पक्की दोस्ती थी।
- इनकी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे अनोखी और खूबसूरत जोड़ियों में शामिल थी।
- महमूद ने ही साल 1961 की फिल्म 'छोटे नवाब' से आरडी बर्मन को पहला बड़ा ब्रेक दिया था।
- एक्टर-डायरेक्टर और कॉमेडियन महमूद साल 2004 में दुनिया को अलविदा कर गए।
सितंबर में शूटिंग शुरू होने की उम्मीद
पिंकविला की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज पांडे निर्देशित पंचमदा की बायोपिक को एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है। इसमें अक्षय कुमार को राजेश खन्ना का रोल निभाते देखा जाएगा। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और उम्मीद है कि सितंबर में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।