फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Mumbai Coastal Road: बिग बी के 4,999वें ट्वीट पर शुरू हुई सियासत, आपस में भिड़ी उद्धव की शिवसेना और बीजेपी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 03 May 2024 11:31 AM IST

सार

अमिताभ बच्चन ने अपने 4,999वें ट्वीट में मुंबई कोस्टल रोड की तारीफ की, जिसके बाद राजनीति शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया


बिग बी ने क्या किया था ट्वीट 

नेताओं की बयानबाजी के पहले यह जान लेते हैं कि जिस ट्वीट से मामले की शुरूआत हुई उसमें ऐसा क्या लिखा था। अमिताभ बच्चन ने अपने 4,999वें ट्वीट में मुंबई कोस्टल रोड की तारीफ करते हुए लिखा कि जेवीपीडी, जुहू से मरीन ड्राइव का सफर करने में 30 मिनट लगे। उन्होंने इसे साफ सुथरी और बढ़िया सड़क करार दिया।

 


Sonakshi Sinha: 'वह लापरवाह हैं, लेकिन काम को लेकर पाबंद हैं', 'फरीदन' ने किया भाईजान की खूबियों का बखान


आदित्य ठाकरे ने कस दिया बीजेपी पर तंज 

बिग बी के इस ट्वीट पर बीजेपी समर्थकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू किया। उन सभी का कहना है कि यह सड़क बीजेपी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस की कोशिशों से बन पाई है। वहीं, आदित्य ठाकरे ने बीजेपी को अपने निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट शिव सेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का है। आदित्य ठाकरे यहीं नहीं रुके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी का इस प्रोजेक्ट से केवल इतना ही लेना-देना है कि उन्होंने पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति देने में दो साल लगा दिए थे।


Heeramandi: एकदम असली है 'हीरामंडी' के सारे गहने, कीमत बताते हुए ऋचा चड्ढा ने कहा, "मैं पहनकर भाग जाऊं तो.."


क्या है हकीकत

शिव सेना यूबीटी और बीजेपी के अपने-अपने दावों के बीच हकीकत यह है कि इस सड़क का निर्माण बीएमसी ने कराया था। साल 2022 तक बीएमसी उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना के नियंत्रण में थी। इस प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन भी उद्धव ठाकरे ने किया था। हालांकि, आचार संहिता लागू होने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसका उद्घाटन कर दिया था।


Laaptaa Ladies: पटकथा के लिए सॉफ्टवेयर नहीं किस्सेबाजी का ज्ञान जरूरी, स्नेहा देसाई की कहानी, उन्हीं की जुबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next