फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'दुनिया ने देखी भारत की रचनात्मकता', पीएम मोदी ने की 'नाटू-नाटू' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की तारीफ

Sun, 31 Dec 2023 02:03 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में 'नाटू-नाटू' और शार्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' का जिक्र किया। शो के प्रसारण के दौरान अक्षय कुमार ने लोगों से अपने फिटनेस टिप्स साझा किए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस साल आखिरी बार जनता से मन की बात की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में ऑस्कर पुरस्कार विजेता "आरआरआर" का गाना 'नाटू-नाटू' और शार्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इनके जरिए दुनिया ने भारत की रचनात्मकता को देखा। 

विज्ञापन

दुनिया ने देखी भारत की क्षमता
मन की बात के 108वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने 'नाटू-नाटू' और 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' का जिक्र करते हुए कहा, 'दुनिया ने भारत की रचनात्मकता क्षमता को देखा और मनोरंजन उद्योग के माध्यम से पर्यावरण के साथ हमारे संबंध को भी समझा। जब 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर मिला, तो पूरा देश खुशी से झूम उठा। वहीं, 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को मिले सम्मान के बारे में सुनकर कौन खुश नहीं हुआ? 

देश में ऑस्कर लाने वाली पहली फिल्म आरआरआर
गौरतलब है कि 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में चार्टबस्टर गाना "नाटू नाटू" ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता। इसे एमएम कीरावनी और चंद्रबोस ने बनाया था। इसके साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' देश में ऑस्कर लाने वाली पहली भारतीय फीचर फिल्म बन गई।

इसके अलावा नेटफ्लिक्स की तमिल डॉक्यूमेंट्री "द एलिफेंट व्हिस्परर्स" बेस्ट शार्ट डॉक्यूमेंट्री में ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय प्रोडक्शन भी बन गई। इस कार्तिकी गोंसाल्वेस ने निर्देशित किया था वहीं, गुनीत मोंगा इसकी निर्माता थीं।
Dunki: गीतकार जावेद अख्तर ने रचा इतिहास, 'डंकी' के एक गाने के लिए ली इतनी मोटी रकम
 
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने दिया फिट रहने का मंत्र
वहीं, मन की बात के प्रसारण के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने फिटनेस टिप्स भी साझा किए। उन्होंने कहा, 'शारीरिक फिटनेस पर जरूर ध्यान दें। फिल्टर जीवन न जिएं, फिटर जीवन जिएं।'
Jamal Kudu: सलमान खान ने धर्मेद्र के साथ 'जमाल कुडू' पर किया शानदार डांस, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें