पहले जारी किए जा चुके हैं टिकट
नागार्जुन मंच पर आए और कहा 'वेव्स समिट भारत की भावना का जश्न मनाता है। 55वें आईएफएफआई के दौरान, भारतीय सिनेमा के चार दिग्गजों- राज कपूर, मोहम्मद रफी, तपन सिन्हा और मेरे पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव की याद में डाक टिकट जारी किए गए थे। एक बार फिर भारत पांच महान लोगों के जन्म की 100वीं वर्षगांठ मना रहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय उन्हें श्रद्धांजलि देता है।
Ajith Kumar B'Day: अभिनय से लेकर रेसिंग तक में कमाया नाम, तमिल सिनेमा के स्टार हैं अजित कुमार
प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किए टिकट
उन्होंने आगे कहा 'भारत सरकार का डाक विभाग गुरुदत्त जी, ऋत्विक घटक जी, सलिल चौधरी जी, राज खोसला जी और पी. भानुमति जी के सम्मान में डाक टिकट जारी करेगा। इस पहल के जरिए उन्होंने भारतीय सिनेमा की विरासत को सम्मानित करने की कोशिश की। इसके लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और भारत के प्रधानमंत्री का एहसानमंद हूं।'
इसके बाद सुपरस्टार ने प्रधानमंत्री मोदी से मंच पर आने की गुजारिश की। इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के साथ मिलकर स्मारक डाक टिकट जारी किए।
Wamiqa Gabbi: 'भूल चूक माफ' के अलावा इन पांच फिल्मों में नजर आएंगी वामिका गब्बी, शुरू हुई शूटिंग
समिट में शामिल हुए बड़े कलाकार
इस शिखर सम्मेलन में भारतीय फिल्म के बड़े कलाकार शामिल हुए। समिट के पहले दिन रजनीकांत, मोहनलाल, शाहरुख खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला, सारा अली खान और विक्की कौशल शामिल थे।
समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने किया। ये चार दिन तक चलेगा। सितारों से सजे शिखर सम्मेलन का मकसद भारत के सिनेमा को पूरी दुनिया के दर्शकों के सामने लाना है।