फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Wild Robot: 'द वाइल्ड रोबोट' में पेड्रो पास्कल ने भी दी है आवाज, निर्देशक क्रिस सैंडर्स की जमकर की तारीफ

Wed, 25 Sep 2024 05:21 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पीटर ब्राउन की 'द वाइल्ड रोबोट' अब सिनेमाई पर्दे पर नजर आने वाली है। 'द वाइल्ड रोबोट' के नाम से ही रिलीज हो रही इस फिल्म को  क्रिस सैंडर्स ने निर्देशित किया है, जो तीन बार अकादमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित भी हो चुके हैं। 
विज्ञापन
पेड्रो पास्कल-क्रिस सैंडर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनिवर्सल  ने 'द वाइल्ड रोबोट' की रिलीज की घोषणा कर दी है, जो पीटर ब्राउन की  न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलर द वाइल्ड रोबोट का आधिकारिक रुपांतरण है। इसे क्रिस सैंडर्स द्वारा निर्देशित किया जा रहा है, जो तीन बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित हो चुके हैं। इसके अलावा 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' और 'लिलो एंड स्टिच' जैसी फिल्मों से भी जुड़े हैं। इस बहुप्रतीक्षित एनिमेटेड एडवेंचर को कई शानदार कलाकारों ने आवाज दी है। इनमें लुपिता न्योंगो, पेड्रो पास्कल, कैथरीन ओ'हारा, बिल निघी, किट कॉनर और स्टेफनी ह्सू जैसे प्रसिद्ध कलाकार शामिल हैं। 

विज्ञापन


तकनीक और प्रकृति का दिखेगा लुभावना संगम
ये फिल्म दर्शकों को अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। द वाइल्ड रोबोट रोज, जो रोजम यूनिट 7134 का संक्षिप्त रूप है, उसकी कहानी दिखाती है। एक जहाज के मलबे में दबे इस रोबोट को लुपिता न्योंगो ने आवाज दी है। इस दौरान उसे एक मुश्किल द्वीप पर खुद को बचाए रखने की चुनैतियों से जूझना पड़ता है। इस बीच नए परिवेश में ढलने से साथ-साथ उसका रिश्ता द्वीप के वन्यजीवों के साथ भी बनता है, जिसमें एक चालाक लोमड़ी, एक चतुर पोसम, एक बुद्धिमान हंस और एक आकर्षक गोसलिंग शामिल है।  क्रिस बोवर्स के म्यूजिक के साथ द वाइल्ड रोबोट तकनीक और प्रकृति के बीच का एक लुभावना संगम प्रस्तुत करती है। 

पापा के साथ राहा का क्यूट अंदाज, बेबी गर्ल ने दादी को किया किस
विज्ञापन

फिंक के किरदार को पास्कल दे रहे हैं आवाज 
पेड्रो पास्कल इसमें फिंक नाम के किरदार को अपनी आवाज दे रहे हैं। क्रिस सैंडर्स के साथ काम करने को लेकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैंने क्रिस की काफी फिल्में देखी हैं और मैं थोड़ी झिझक के साथ स्वीकार करता हूं कि, एक विकसित आदमी के रूप में, मैंने एक बार अपने जन्मदिन पर आईमैक्स पर हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन देखने की इच्छा जाहिर की थी।" उन्होंने आगे कहा कि जन्मदिन को लेकर वह बहुत गंभीर नहीं रहते, लेकिन मौज-मस्ती करने का ये अच्छा बहाना होता है।
विज्ञापन

कॉन्सर्ट के बीच दिलजीत को झटका, सेंसर ने बढ़ाई मुश्किलें
18 अक्तूबर को रिलीज हो रही है फिल्म
पास्कल ने आगे क्रिस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें पता है कि इस तरह की पूरी दुनिया बनाने और कलाकारों के प्रदर्शन के द्वारा इसमें रंग भरने में वह कितने जरूरी हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह एक शानदार मार्गदर्शक भी थे, कभी-कभी उनकी मदद करने के लिए वह दौड़ भी पड़ते थे। पास्कल ने आगे कहा कि क्रिस सिर्फ किरदारों की जड़ों को ढूंढने में विश्वास नहीं करते, बल्कि उन्हें एक जीवंत रूप देने में विश्वास करते हैं। पास्कल के लिए भी ये एक गौरवान्वित कर देने वाला पल है, क्योंकि वह क्रिस का काफी सम्मान करते रहे हैं। फिल्म का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म अंग्रेजी और हिंदी में 18 अक्टूबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में 3डी और आईमैक्स में रिलीज हो रही है। 
Fardeen Khan: पिता के जन्मदिन पर फरदीन खान ने साझा किया भावुक पोस्ट, कहा- आपकी कहानियां सुन बड़े हुए पोते

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें