फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन सिंह ने पत्नी ज्योति संग हुए विवाद पर ली चुटकी, 'राइज एंड फॉल' के फिनाले में मचाया गर्दा

Fri, 17 Oct 2025 11:41 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh on Jyoti Singh Controversy: पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद के बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अब चुटकी ली है। शो 'राइज एंड फॉल' के मंच पर उन्होंने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन
पवन सिंह - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह जहां भी जाते हैं, वहां माहौल मजेदार और एंटरटेनिंग बनना तो तय ही है। हाल ही में वह वेब शो ‘राइज एंड फॉल’ के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने खास अंदाज से सबका दिल जीत लिया। इस दौरान होस्ट अशनीर ग्रोवर और एक्ट्रेस अहाना कुमरा भी मौजूद थे। हालांकि, इस बार पवन सिंह ने न सिर्फ अपने चार्म से सबको हंसाया, बल्कि पत्नी ज्योति सिंह संग चल रहे विवाद पर भी बड़ी चुटकी ली।
विज्ञापन


मंच पर आया पवन सिंह का मजाकिया रूप
शो की शुरुआत में ही अशनीर ग्रोवर ने पवन सिंह से पूछा कि बीते दिनों उनके साथ क्या-क्या हुआ? मुस्कुराते हुए पवन ने जवाब दिया, 'बहुत अच्छा भी हुआ सर और बहुत बवाल भी हुआ।' उनके इस जवाब को सुनने के बाद हर कोई हंसने लगा। उन्होंने इशारों-इशारों में अपने निजी जीवन की उथल-पुथल पर मजेदार तरीके से चुटकी ली।
 


 यह खबर भी पढ़ें: रितेश देशमुख ने साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ‘आप हमेशा आगे बढ़ते रहें…’
विज्ञापन


पवन सिंह इन दिनों अपनी पत्नी ज्योति सिंह संग चल रहे मतभेदों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर कई बार तनातनी की खबरें आईं, लेकिन पवन इन सभी परेशानियों को भूल सभी के साथ खूब एन्जॉय करते हुए नजर आए।

अहाना कुमरा संग हुई मजेदार नोकझोंक
बातचीत के दौरान पवन सिंह ने अहाना कुमरा की ओर इशारा करते हुए कहा, 'ये तो गर्दा मचाई हुई हैं, इनकी खूब चर्चाएं हो रही हैं।' इस पर अहाना ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'मुझे क्षमा कर दीजिए।' उनके जवाब पर पवन ने तुरंत कहा, 'अरे बाप रे बाप, ऐसा मत बोलिए।' 

अशनीर ग्रोवर ने जब अहाना से पूछा कि वह क्या कहना चाहती हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने हर इंटरव्यू में पवन सिंह की तारीफ की है। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे इनकी मां से मिलकर बहुत अच्छा लगा और पवन जी जिस तरह शो में पेश आए, वह काबिले तारीफ है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें