बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को उनके जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उनके अभिनय और सिनेमाई दुनिया में समर्पण के लिए एक खास संदेश लिखा है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा।
रितेश देशमुख ने पृथ्वीराज को किया बर्थडे विश
रितेश देशमुख ने अपने एक्स अकाउंट पर साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो प्रिय पृथ्वीराज सुकुमारन। यह दिन शानदार रहे, आप हमेशा आगे बढ़ते रहें और अपने शानदार काम से दर्शकों का मनोरंजन करते रहें। ढेर सारा प्यार।" आपको बताते चलें कि पृथ्वीराज का जन्मदिन 16 अक्तूबर को था। वो अब 43 बरस के हो गए हैं।
एक नजर पृथ्वीराज सुकुमारन के करियर पर
अक्षय कुमार के डीपफेक वीडियो पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, समाज के लिए बताया गंभीर
रितेश देशमुख के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया थे। इसके अलावा आने वाले वक्त में भी वो दो फ्रेंचाइजी फिल्मों ‘मस्ती 4’ और ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे। इतना ही नहीं उन्हें मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में भी प्रमुख भूमिका में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन भी खुद रितेश देशमुख कर रहे हैं।