फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न कोई डायलॉग... न कोई एक्शन; फिर भी 'हैवान' के टीजर ने छोड़ा असर; अक्षय का साइको अवतार देख क्या बोले दर्शक?

Wed, 12 Aug 2026 03:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Haiwaan Teaser Out: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आगामी फिल्म 'हैवान' का टीजर जारी हो गया है। इसे देख दर्शकों ने कैसा रिएक्शन दिया है? जानिए
विज्ञापन
'हैवान' टीजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'हैवान' अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद पर्दे पर साथ दिखेंगे। आज बुधवार को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इसमें न तो एक भी डायलॉग सुनाई दिया है और न ही कोई एक्शन सीन। सिर्फ दोनों सितारों की झलक पेश की गई है और साथ में एक धुन बजती है। दर्शक टीजर देख क्या कह रहे हैं? जानते हैं...

विज्ञापन

फिल्म 'हैवान' - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ झलक ही काफी है
बिना किसी संवाद के भी 'हैवान' का टीजर असर छोड़ता दिख रहा है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर नेटिजंस कह रहे हैं, 'हैवान के टीजर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बस एक हल्की सी झलक ही काफी है। बिना किसी डायलॉग के, सिर्फ आवाज और विजुअल्स ही कमाल कर देते हैं'।
 

'हैवान' टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब
रहस्य और रोमांच दोनों का डोज
'हैवान' का टीजर दर्शकों को रहस्य और रोमांच से भरपूर लगा है। एक यूजर ने लिखा है, 'यह जबर्दस्त लग रहा है'। बता दें कि यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी।
 

'हैवान' टीजर - फोटो : X
दर्शकों ने पहचाना अक्षय कुमार का साइको अवतार 
एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म 'हैवान' का टीजर बेहद ही रहस्यमयी लग रहा है, क्योंकि मेकर्स ने इसे बहुत स्मार्ट तरीके से एडिट किया है। दर्शकों के सामने अभी तक कुछ भी जाहिर नहीं किया है, लेकिन हमें कहानी पता है कि अक्षय कुमार एक साइको का रोल कर रहे हैं। सैफ अली खान दृष्टिबाधित दिव्यांग हैं। 
 

यह कुछ अलग है
एक यूजर ने लिखा है, 'वह दरिंदा अब जाग गया है। अब उसे कोई नहीं रोक सकता। क्या आप 'हैवान' के लिए तैयार हैं?
 
 
 
विज्ञापन

यूजर ने कहा- 'गैर जरूरी रीमेक'
एक तरफ अधिकांश लोग तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने टीजर को साउथ फिल्म का 'गैर जरूरी रीमेक' कह दिया है। एक  यूजर ने टीजर की अवधि पर सवाल करते हुए कहा कि टीजर कम से कम दो मिनट का होना चाहिए।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें