साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओजी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्हें और दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म गैंगस्टर पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जिसका निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। सुजीत इस बात का भी खुलासा कर चुके हैं कि वे खुद पवन कल्याण के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा हुआ है।
तब्बू के लिए लिखे गए किरदार को पाकर खुश हुईं श्रिया
इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ मुख्य नायिका के तौर पर अभिनेत्री श्रिया रेड्डी को चुना गया है। वे इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं अब उन्होंने हाल ही में दिए साक्षात्कार में फिल्म और अपने किरदार के बारे में दिलचस्प खुलासे किए। श्रिया रेड्डी ने कहा कि वे तब्बू की प्रशंसक हैं और तब्बू ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें वे खुद अपने जीवन में देखती हैं। वहीं साथ ही उन्होंने बताया कि वह अब एक ऐसी भूमिका निभा रही हैं, जो मूल रूप से तब्बू के लिए थी।
Chandu Champion: जब तेज बुखार में कार्तिक कूदे ठंडे पानी में, कुछ नहीं सोचा आगे के करियर के बारे में
फिल्म का खुलासा करने से किया इनकार
श्रिया रेड्डी ने कहा, 'मुझे एक तेलुगु फिल्म में रोल मिला, जो असल में तब्बू के लिए लिखा गया था। उनका नाम स्क्रिप्ट पर लिखा गया था। मुझे वह विशेष भूमिका मिली, लेकिन मैं यह नहीं बताना चाहता कि यह कौन सी फिल्म है। निर्माताओं ने मुझे बताया कि उन्होंने उस किरदार के लिए तब्बू को लेने की योजना बनाई है, लेकिन मुझे वह मौका पाकर खुशी हुई। यह मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।'
Salman-Alizeh: भांजी अलीजेह को खुद पर किताब नहीं लिखने देंगे सलमान, दुबई में हुई मजेदार बातचीत
ओजी के अलावा हाथ में नहीं कोई और तेलुगु फिल्म
हालांकि, अभिनेत्री ने फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान से अब ऐसा लगा रहा है कि वे पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' का जिक्र कर रही थीं, क्योंकि उन्होंने हाल के दिनों में पवन कल्याण अभिनीत फिल्म के अलावा कोई अन्य तेलुगु फिल्म साइन नहीं की है। ऐसे में प्रशंसकों का भी यही मानना है कि 'ओजी' में तब्बू के लिए किरदार लिखा गया था, लेकिन किसी कारण से वे फिल्म में शामिल नहीं हो पाईं और अब वह भूमिका अभिनेत्री श्रिया रेड्डी निभा रही हैं।
Lok Sabha Election Voting: अक्षय कुमार ने डाला वोट, सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर दिखाई दिए ये कलाकार