फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman-Alizeh: भांजी अलीजेह को खुद पर किताब नहीं लिखने देंगे सलमान, दुबई में हुई मजेदार बातचीत

Mon, 20 May 2024 09:38 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान और उनकी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम में नजर आए, जहां अलीजेह को करियर की शुरूआत के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान कई मजेदार बातें सुनने को मिली।
विज्ञापन
सलमान खान और अलीजेह - फोटो : इंस्टाग्राम- सलमान/अलीजेह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में, सलमान खान और 'फर्रे' फिल्म से डेब्यू करने वाली उनकी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान अलीजेह को फिल्म इंडस्ट्री में उनके करियर की अच्छी शुरूआत के लिए सम्मानित किया गया। सलमान ने इस आयोजन की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा की है। कार्यक्रम में सलमान और अलीजेह से जुड़े कुछ मजेदार सवाल-जवाब भी सुनने को मिले।

विज्ञापन


Salim Khan: सलमान की शादी और करियर पर सच साबित हुई पिता की भविष्यवाणी, विवेक ओबेरॉय से झगड़े पर कहा था यह

सलमान बोले- उसे किताब लिखने नहीं दूंगा
इस इवेंट की होस्ट सोफी चौधरी ने अलीजेह से सवाल करते हुए पूछा कि अगर उन्हें अपने मामा सलमान खान पर किताब लिखनी हो तो वो उसका नाम क्या रखेंगी। अलीजेह जवाब देने ही वाली थी कि सलमान बोल पड़े। उन्होंने कहा कि मैं कभी भी उसे मेरे बारे में किताब नहीं लिखने दूंगा। भाईजान का जवाब सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


Lok Sabha Election Voting: अक्षय कुमार ने डाला वोट, सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर दिखाई दिए ये कलाकार

अरबाज मामा से लेती हैं सलाह, सोहेल सुनाते हैं चुटकुले
अलीजेह ने इससे पहले इस साल एक कार्यक्रम में बताया था कि अगर वह अभिनेत्री नहीं होतीं तो फिल्म निर्देशक होतीं। अलीजेह से उस कार्यक्रम में यह भी पूछा गया था कि क्या वो अपने मामा सलमान खान को लेकर कोई फिल्म बनाएंगी? इस पर अलीजेह ने तुरंत हां में जवाब दिया था। अलीजेह ने बताया था कि अगर उन्हें हंसना होता है तो वो सोहेल खान के पास जाती हैं। वो उन्हें खूब हंसाते हैं। सलाह लेने के लिए अरबाज मामा का सहारा लेती हैं। उनका कहना है कि अरबाज काफी अच्छी सलाह देते हैं।

Gurucharan Singh: 'सोढ़ी' के घर वापस आने पर असित मोदी ने जताई खुशी, सेट पर पुलिस पूछताछ के बारे में भी की बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें