बांद्रा के अस्पताल में भर्ती
प्रो पंजा लीग का आयोजन करने वाली उनकी खेल टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता और प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक परवीन डबास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शनिवार सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना के बाद वह बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल के आईसीयू में हैं।'
प्रशंसकों से किया गया यह अनुरोध
बयान में आगे कहा गया, 'घटना का विवरण अभी भी सामने आ रहा है, लेकिन हम पुष्टि कर सकते हैं कि परवीन डबास को वर्तमान में चिकित्सा सहायता मिल रही है। इस चुनौतीपूर्ण समय में हमारी संवेदनाएं परवीन और उनके परिवार के साथ हैं। प्रो पंजा लीग प्रबंधन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और उचित रूप से अपडेट प्रदान करेगा। हम मिस्टर डबास और उनके प्रियजनों के लिए गोपनीयता का अनुरोध करते हैं। हम परवीन के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'
अभिनेता की फिल्में और सीरियल्स
अभिनेता कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। परवीन डबास को खोसला का घोसला, माई नेम इज खान, मानसून वेडिंग, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्हें 'इधर उधर' और 'हम है, कल आज और कल' जैसे टीवी सीरियल्स में भी देखा गया है। उन्हें आखिरी बार प्राइम वीडियो के शर्माजी की बेटी में देखा गया था।