फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paresh Rawal: इस निर्देशक ने बीमारी में दी थी परेश रावल को पेशाब पीने की सलाह, 15 दिन में ही ठीक हो गई सेहत

Mon, 28 Apr 2025 01:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Paresh Rawal Movies: दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि घुटने की चोट में उन्होंने अपना यूरीन पीया और इससे उन्हें फायदा हुआ। एक दिग्गज निर्देशक के सुझाव पर परेश रावल ने ऐसा किया था।
विज्ञापन
परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज कलाकार परेश रावल ने हाल ही में एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा था, जब वे अस्पताल में थे। उनके घुटनों की बीमारी का इलाज चल रहा था। इस दौरान एक्शन कोरियोग्राफर और डायरेक्टर वीरू देवगन उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने परेश रावल को सलाह दी कि वे अपना यूरीन पीएं। उन्होंने ऐसा किया और इससे उनकी सेहत में चमत्कारिक लाभ देखने को मिला।

विज्ञापन

'घातक' के दौरान लगी थी चोट
दरअसल, राजकुमार संतोषी की फिल्म 'घातक' की शूटिंग के दौरान परेश रावल के घुटने में चोट लगी थी। उन्होंने हाल ही में लल्लनटॉप से बातचीत में बताया कि उन्होंने अपना पेशाल पीकर इसे ठीक किया। उन्होंने बताया कि राकेश पांडे के साथ एक सीन की शूटिंग के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी, जिसके बाद टीनू आनंद और डैनी उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल ले गए। 

बोले- 'सभी फाइटर ऐसा करते हैं'
परेश रावल के मुताबिक, उस वक्त वे काफी डर गए थे। उन्हें लगा कि कहीं करियर खत्म न हो जाए। अभिनेता ने कहा कि जब वे नानावटी अस्पताल में भर्ती थे तब वहां वीरू देवगन उनसे मिलने पहुंचे। परेश रावल ने कहा, 'जब उन्हें पता चला कि मैं वहां हूं, तो वे मेरे पास आए और पूछा कि मुझे क्या हुआ है? मैंने उन्हें अपने पैर की चोट के बारे में बताया'। परेश रावल ने आगे कहा कि वीरू देवगन ने सलाह दी कि मुझे सुबह उठकर सबसे पहले अपना पेशाब पीना है। उन्होंने कहा कि सभी फाइटर ऐसा करते हैं। आपको कभी कोई परेशानी नहीं होगी'। 

यह खबर भी पढ़ें:
Vijayendra Prasad: ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' के लिए कलम के 'बाहुबली' से मिले आमिर खान, क्या मिला जवाब? जानिए
विज्ञापन

बीयर की तरह पीते थे यूरीन
परेश रावल ने कहा, 'उन्होंने मुझे शराब, मटन या तंबाकू नहीं खाने को कहा, जो मैंने बंद कर दिया था'। परेश रावल ने आगे कहा कि उन्होंने वीरू देवगन की सलाह मानी और ऐसा ही किया। उन्होंने बीयर की तरह सिप-सिप करके अपना सुबह पहला यूरीन पीया। इससे उन्हें फायदा हुआ। 15 दिनों तक ऐसा करने के बाद जब एक्स-रे रिपोर्ट आई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। डॉक्टर ने एक्स-रे पर एक सफेद लाइनिंग देखी, जो यह दिखाती है कि यह ठीक हो गई है। एक्टर ने कहा कि चोट ठीक होने में आमतौर पर दो से ढाई महीने लगते, लेकिन वे डेढ़ महीने में बिल्कुल ठीक हो गए। बता दें कि वीरू देवगन, एक्टर अजय देवगन के पिता थे।

यह खबर भी पढ़ें:
Nyra Banerjee: 'आपका फिगर साउथ मूवीज वाला है', नायरा को देखकर निर्देशक दिया करते थे सुझाव, अभिनेत्री का खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें