फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nyra Banerjee: 'आपका फिगर साउथ मूवीज वाला है', नायरा को देखकर निर्देशक दिया करते थे सुझाव, अभिनेत्री का खुलासा

Mon, 28 Apr 2025 12:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18 Fame Nyra Banerjee: अभिनेत्री नायरा बनर्जी का कहना है कि शुरुआत में जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो कास्टिंग डायरेक्टर उन्हें साउथ फिल्मों में किस्मत आजमाने का सुझाव देते। वे कहते कि उनका फिगर साउथ फिल्मों वाला है।
विज्ञापन
नायरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nyra_banerjee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर टीवी अभिनेत्री नायरा बनर्जी साउथ सिनेमा का भी बड़ा नाम हैं। रियलिटी शो बिग बॉस 18 में भी वे हिस्सा ले चुकी हैं। नायरा ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि जब वे फिल्मी दुनिया में आईं तो कास्टिंग डायरेक्टर्स उन्हें साउथ फिल्मों में जाने का सुझाव देते। नायरा का कहना है कि शुरुआत में उन्होंने लॉ स्कूल में दाखिला लिया, क्योंकि परिवार में वकीलों की कमी थी। मगर, उन्हें डांस का भी शौक था। उन्होंने इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। 

विज्ञापन

नायरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nyrabanerjee
कास्टिंग डायरेक्टर्स देते थे सलाह
नायरा बनर्जी का कहना है कि कास्टिंग डायरेक्टर अक्सर उनसे कहते थे कि वे साउथ की फिल्मों के लिए एकदम सही हैं। उन्होंने कहा, 'ये लोग बोलते कि आपका चेहरा और फिगर साउथ की फिल्मों वाला है'। नायरा ने आगे बताया कि शुरुआत में कास्टिंग डायरेक्टर्स ने उनके चेहरे और शारीरिक बनावट के चलते उन्हें साउथ की फिल्मों के लिए परफेक्ट पाया। उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा कास्टिंग डायरेक्टर्स को कहते सुना है, 'तुम्हारा चेहरा और शरीर साउथ इंडियन फिल्मों के लिए परफेक्ट है'।

नायरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रीदेवी और अन्य अभिनेत्रियों का दिया उदाहरण
नायरा ने आगे कहा, 'उन दिनों में इतनी पतली नहीं थी। ये लोग बोलते कि आपके फिगर के हिसाब से साउथ की फिल्में हैं। मैंने कहा कि मैं यह नहीं करना चाहती। मैंने कभी साउथ की कोई फिल्म नहीं देखी। एक कास्टिंग डायरेक्टर ने श्रीदेवी और दूसरी दिग्गज अभिनेत्रियों के नाम लिए और बताया कि साउथ इंडियन फिल्में भी अच्छी होती हैं'। 
विज्ञापन

नायरा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @ nyra_banerjee
माता-पिता बोले- 'भूल जाओ'
नायरा ने आगे कहा कि वे जब घर गईं और अपने माता-पिता के सामने यह बात रखी तो उनके पिता ने साफ मना कर दिया। वहीं, मां ने भी सलाह दी कि वे इस बारे में भूल जाएं, क्योंकि वे ऐसे किसी इंसान को नहीं जानते थे जो गाइड करे। साउथ फिल्मों को लेकर नायरा ने कहा कि साउथ सिनेमा में प्रतिस्पर्धा है और जब उन्हें बड़ी फिल्मों और लीड रोल के ऑफर मिलने लगे, तो उन्होंने अपनी पढ़ाई पर फोकस करने के लिए उन्हें रिजेक्ट कर दिया। लोग उनसे कहते थे कि वे अभिनय के बजाय पढ़ाई को प्राथमिकता दे रही हैं। उनके फैसलों पर सवाल उठाते थे।

यह खबर भी पढ़ें:
Vijayendra Prasad: ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' के लिए कलम के 'बाहुबली' से मिले आमिर खान, क्या मिला जवाब? जानिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें