Hera Pheri 3: परेश रावल का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने एक प्रशंसक के सवाल का जवाब दिया, जिससे लोग अटकलें लगाने लगे की अभिनेता ने ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज डेट को लेकर हिंट दिया है।
‘हेरा फेरी फ्रेंचाइजी’ की तीसरी किस्त आखिरकार अपने मूल कलाकारों अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ आ रही है। कहा जा रहा है कि प्रियदर्शन, जिन्होंने इसकी पहली किस्त का निर्देशन किया था। वह भी इससे वापसी कर रहे हैं। हर कोई इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा है। हाल ही में परेश रावल ने एक पोस्ट के जवाब में फिल्म से जुड़ा एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिंट दिया है।
‘हेरा फेरी फ्रेंचाइजी’ के बारे में
साल 2000 में ‘हेरा फेरी’ रिलीज हुई, जो रामजी राव स्पीकिंग नामक एक मलयालम फिल्म की रीमेक थी। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिली और पिछले कुछ वर्षों में इस फिल्म को एक कल्ट का दर्जा मिला है। साल 2006 में फिर हेरा फेरी नामक फिल्म का सीक्वल रिलीज किया गया। इसे नीरज वोरा ने निर्देशित किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी रही।