'भरोसे पर साइन किया टर्म शीट'
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट की मानें तो परेश रावल ने मार्च में फिल्म की टर्म शीट पर साइन किया था। यह साइनिंग एक दूसरी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान हुई और वह भी बिना किसी लीगल सलाह के। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने परेश से कहा, ‘भरोसा रखो, लंबा कॉन्ट्रैक्ट बाद में देखा जाएगा।’ इसी व्यक्तिगत भरोसे पर परेश ने टर्म शीट पर साइन कर दिया।
जबरन कराई गई प्रमोशनल शूटिंग?
परेश रावल के वकील का दावा है कि अप्रैल में एक्टर से एक प्रमोशनल वीडियो शूट करने को कहा गया, तब तक फिल्म की स्क्रिप्ट तक फाइनल नहीं हुई थी। यह शूट ‘भूत बंगला’ के सेट पर कराया गया। परेश ने इसे टालने की कोशिश की, लेकिन आईपीएल के प्रमोशनल डेडलाइन का हवाला देकर शूट पूरा करवाया गया।
ये खबर भी पढ़ें:
Paresh Rawal: 'हेरा फेरी 3' के बाबू भैया ने सूद समेत लौटाए सारे पैसे, फिल्म छोड़ने की वजह आपको कर देगी हैरान