फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahira-Paras: माहिरा संग ब्रेकअप पर पारस ने मारी पलटी, कहा- हम हमेशा से दोस्त ही थे

Fri, 07 Apr 2023 11:57 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ समय से माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा चंडीगढ़ में रह रहे थे। काम खत्म होते ही दोनों मुंबई लौट आए हैं। अब खबर आ रही है कि पारस ने माहिरा संग अपने रिश्ते को स्वीकारने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
माहिरा-पारस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की जोड़ी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में खूब पसंद की गई। शो के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और यह दोस्ती फिर प्यार में बदल गई। मगर, अब सामने आ रही खबरों के मुताबिक दोनों का ब्रेकअप हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ समय से माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा चंडीगढ़ में रह रहे थे। काम खत्म होते ही दोनों मुंबई लौट आए हैं। अब खबर आ रही है कि पारस ने माहिरा संग अपने रिश्ते को स्वीकारने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

माहिरा संग अपने रिश्ते पर पारस ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में, एक इंटरव्यू में पारस ने एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। पारस ने अपने और माहिरा के रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'हमारा कोई रिश्ता था ही नहीं जो ब्रेकअप होगा। हम अभी भी दोस्त हैं।'  वहीं, जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि आखिर माहिरा ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो क्यों किया है तो उन्होंने बताया,  'मैं इस खबर से हैरान हूं. मुझे नहीं पता कि माहिरा ने मुझे अनफॉलो क्यों किया या अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हमारी तस्वीरें क्यों डिलीट की।’

Vidya Balan: लोगों का बुरा बर्ताव देख खुद पर यकीन खो बैठी थीं विद्या बालन, इस तरह किस्मत ने लिया मोड़

माहिरा को बताया अपना दोस्त
पारस ने आगे कहा, ‘कुछ समय से हमारे बीच छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई हुई थी जिसके बाद हम एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं पर ऐसी लड़ाई तो हमारी हमेशा होती रही है, तब भी जब हम बिग बॉस के घर में थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इससे ब्रेकअप हो जाएगा।' पारस ने यह भी कहा  'हमने कभी नहीं कहा कि हम कपल थे, लेकिन हां हमने हमेशा यह कहा कि हम अच्छे दोस्तों से कहीं बढ़कर हैं और अगर ऊपर वाला ने चाहा तो हम शादी करेंगे, लेकिन हमें एक दूसरे को बांधना नहीं था। गुस्से में मैंने भी उसे इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, लेकिन एक बार जब चीजें ठीक हो जाएंगी तो मैं उसे जरूर फोन करूंगा।’

Celina Jaitly: सेलिना जेटली को सोशल मीडिया पर मिला शादी का प्रस्ताव, एक्ट्रेस का रिएक्शन देख लोटपोट हुए फैंस

विज्ञापन

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके हैं
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस’ के घर में पारस और माहिरा के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली थी। शो तो खत्म हो गया, लेकिन इनके प्यार का सफर नहीं खत्म हुआ। शो के बाद दोनों ही एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर मीडिया में स्पॉट होते नजर आते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें