विनम्र होना सीखा
अपने स्टेज पर लौटने के बारे में पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘थिएटर ही वह जगह है, जहां से एक एक्टर के रूप में मेरे सफर की शुरुआत हुई थी। मेरे लिए ये अनुभव नॉस्टैल्जिक और वापस जमीन से जोड़ने वाला है। जहां सिनेमा ने मुझे नाम दिया, वहीं थिएटर ने लगातार चुनौतियों से निपटना और विनम्र होना सिखाया है।’
पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आए थे। फिल्म में पंकज के काम की काफी तारीफ हुई थी। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में ‘पारिवारिक मनु रंजन’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ हैं। ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।