निर्माता दीपक मुकुट ने शेयर की खुशखबरी
फिल्म के दस साल पूरे होने पर इसके निर्माता दीपक मुकुट ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया। दीपक मुकुट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उन्हें बचपन से ही फिल्में बनाने का शौक था। एक निर्माता होने के नाते उन्हें कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। अपनी पहली फिल्म के तौर पर वे एक ऐसी रोमांटिक फिल्म बनाना चाहते थे, जिसमें इमोशन्स गहराई से जुड़े हों।
मूवी ने री-रिलीज पर मचाया था धमाका
फिल्म की देर से मिली सफलता पर दीपक मुकुट ने कहा कि उन्हें हमेशा इस फिल्म पर भरोसा था। दोबारा रिलीज होने के बाद फिल्म ने इतिहास रच दिया। साथ ही हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्मों में शामिल हो गई। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने की संतुष्टि तो उन्हें पहले ही मिल गई थी, लेकिन दर्शकों का प्यार उन्हें बाद में मिला।
दीपक मुकुट ने अपने परिवार, दोस्तों और फिल्म से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने फिल्म के सह-निर्देशक राधिका राव, विनय सप्रू, हर्षवर्धन राणे, मावरा हुसैन और हिमेश रेशमिया के प्रति भी आभार जताया।
हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन का वर्कफ्रंट
हर्षवर्धन राणे आखिरी बार फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आए थे है, जो अक्टूबर 2025 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। हर्षवर्धन राणे जल्द ही एकता कपूर की एक गैंगस्टर फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। वहीं मावरा हुसैन बॉलीवुड में 'सनम तेरी कसम' के बाद किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं।