फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: नकली AI वीडियो पर पंकज त्रिपाठी ने रखी राय, बोले- इंसानी भावनाओं की सबसे ज्यादा अहमियत

Mon, 02 Jun 2025 03:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pankaj Tripathi On Fake AI Videos: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने नकली एआई वीडियो पर अपनी राय रखी है। उन्होंने विज्ञान और मानवीय भावनाओं के बारे में बात की है।
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब से सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस 4' रिलीज हुई है, तब से ही अभिनेता पंकज त्रिपाठी सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में नकली एआई-जनरेटेड वीडियो के बढ़ते चलन के बारे में बात की है और इस पर अपने विचार रखे हैं। आइए जानते हैं पंकज त्रिपाठी ने एआई जनरेटेड वीडियो पर क्या कहा है?

विज्ञापन

एआई पर पंकज त्रिपाठी के विचार
पंकज त्रिपाठी से ऑनलाइन फैल रहे नकली एआई कंटेंट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जूम टीवी से बातचीत में कहा 'मुझे बचपन में विज्ञान के बारे में एक लेख याद है। 'यह वरदान है या अभिशाप?' यह क्या है? यह दोनों है। अगर इसका सही तरीक से इस्तेमाल किया जाए, तो यह एक बेहतरीन चीज है। अगर इसका बिना मतलब इस्तेमाल किया जाए, तो यह हानिकारक हो सकता है। किसी भी तकनीक का सही तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए।'

यह खबर भी पढ़ेंHera Pheri 3: परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' से अलग होने पर हिमेश ने दी प्रतिक्रिया, बोले- वह फिर से ग्रेट होंगे

पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंसानी भावनाओं की बहुत अहमियत है
उन्होंने आगे कहा 'अगर तकनीक है, तो उसके दोनों तरह के इस्तेमाल होंगे। इंसान को इस बात का एहसास होना चाहिए कि वह जो देख रहा है, वह वास्तविक और मौलिक है या नहीं। आप कितना देखेंगे और कितना समझेंगे? आपको अपना जीवन जीना होगा और काम भी करना होगा। मैं डरा हुआ नहीं हूं क्योंकि तकनीक चाहे जितनी भी विकसित हो जाए, इंसानी भावनाओं की बहुत अहमियत है और यह बदलने वाला नहीं है।'
विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी का काम
आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी को आखिरी बार 'क्रिमिनल जस्टिस 4' में देखा गया था। इसका प्रीमियर 29 मई को हुआ था। इसके बाद, वह अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो… इन दिनों' में दिखाई देंगे। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें