फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darshan Thoogudeepa: जेल से रिहा होने के बाद दर्शन का फैंस के लिए संदेश, कहा- आपसे मिला प्यार कैसे लौटाऊं

Sun, 09 Feb 2025 01:39 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Darshan Thoogudeepa:  जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद दक्षिण भारतीय अभिनेता दर्शन थुगुदीपा ने पहली बार अपने फैंस के लिए संदेश दिया। उन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ देने के लिए भी आभार जताया।
 
विज्ञापन
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद दक्षिण भारतीय अभिनेता दर्शन थुगुदीपा ने शनिवार को पहली बार अपने फैंस को धन्यवाद दिया। अभिनेता ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए फैंस का आभार जताया। दर्शन रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में जेल में बंद थे।

विज्ञापन

अभिनेता ने क्या कहा?
शनिवार को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अभिनेता ने प्रशंसकों से अनुरोध किया कि वह 16 फरवरी को उनके जन्मदिन पर उनके घर के बाहर ना आएं, क्योंकि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं, जिसकी वजह से वह उनसे मिल नहीं पाएंगे। अभिनेता ने वीडियो में कहा, "मैं अपने सभी प्रिय प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। क्या मुझे नमस्कार कहना चाहिए या धन्यवाद? मैं चाहे जो भी कहूं, वह पर्याप्त नहीं होगा। आपने मेरे इतना प्यार दिखाया है, मुझे नहीं पता कि इसे कैसे लौटाऊं।" उन्होंने आगे कहा कि उनकी भी हर साल की तरह अपने जन्मदिन पर बधाई देने आने वाले सभी लोगों से मिलने और धन्यवाद देने की इच्छा थी। दर्शन ने कहा, "लेकिन इस बार केवल मेरी स्वास्थ्य समस्या है और कुछ नहीं। मैं लंबे समय तक खड़ा नहीं रह सकता और सभी को धन्यवाद देता हूं... जब भी मैं 15-20 दिनों तक इंजेक्शन लेता हूं तो मैं ठीक हो जाता हूं और जैसे ही इसका प्रभाव कम होता है, दर्द शुरू हो जाता है। मुझे ऑपरेशन करवाना होगा।" अभिनेता ने अपने फैंस को यह भी कहा कि वह जल्द ही ठीक होकर उनसे मिलेंगे।


यह खबर  भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान ने भतीजे अरहान को दी ब्रेकअप से उबरने की दिलचस्प सलाह, दर्द सहने का अपना तरीका भी किया साझा

विज्ञापन

निर्माताओं का लौटाया पैसा
अभिनेता ने अपनी परियोजनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा, "मैं अपने सभी निर्माताओं का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरा इंतजार किया। मुझे उनके साथ अन्याय नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह भी अन्य परियोजनाओं की योजना बना रहे होंगे। इसलिए मैं खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा हूं।" अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्होंने निर्माता सोरप्पा बाबू द्वारा एक फिल्म के लिए दी गई राशि वापस कर दी है।


यह खबर  भी पढ़ें: Pritam: संगीतकार प्रीतम के 40 लाख उड़ाकर फरार हुआ ऑफिस बॉय, पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई कई टीम


रेणुकास्वामी हत्याकांड में हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार, अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गए और कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई। उनका शव 9 जून 2024 को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक नाले के पास मिला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें