फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सीजन 5 पर सस्पेंस बरकरार: क्या इस साल नहीं लौटेगी फुलेरा की कहानी? दामाद आसिफ खान ने किया मजेदार कमेंट

Sun, 15 Nov 2026 02:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Panchayat Season 5: चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' के पांचवें सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस साल के आखिर में यह रिलीज होगी। मगर, ऐसा नहीं होगा।
  • मेकर्स ने साफ कर दिया है कि 'पंचायत सीजन 5' इस साल रिलीज नहीं होगा।
विज्ञापन
पंचायत सीजन 5 की रिलीज पर अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज 'पंचायत' के पिछले चार सीजन काफी पसंद किए गए। दर्शकों को इसके पांचवें सीजन का इंतजार है। फुलेरा गांव में सत्ता परिवर्तन हो गया है। क्रांति देवी की प्रधानी में व्यवस्थाएं कैसी हैं, दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं। मगर, इसके लिए इंतजार करना होगा। यह सीरीज इस साल रिलीज नहीं होने वाली। इसकी जानकारी खुद 'बनराकस' ने दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

'पंचायत 5' की रिलीज का इंतजार हुआ लंबा 
दर्शक इस उम्मीद में बैठे थे कि प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'पंचायत' का पांचवां सीजन शायद इस साल के आखिर में देखने को मिल जाएगा। मगर, मेकर्स ने रिलीज पर जो अपडेट दिया है, उससे दर्शकों को निराशा होगी। यह स्पष्ट कर दिया गया है कि 'पंचायत सीजन 5' इस साल नहीं आ रहा है।

'बनराकस' ने रिलीज पर क्या कहा?
मेकर्स ने आज रविवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें  क्रांति देवी (सुनीता राजवार) के पति भूषण शर्मा नजर आ रहे हैं। भूषण को फुलेरा गांव वाले 'बनराकस' कहकर बुलाते हैं। यह रोल एक्टर दुर्गेश कुमार ने अदा किया है। पोस्टर में 'बनराकस' फूल माला पहने हाथ जोड़े नजर आ रहा है। एक अन्य पोस्टर पर लिखा है, 'पंचायत सीजन 5 इस साल नहीं आएगा'। साथ में कैप्शन लिखा है, 'बताते हुए खेद है कि पंचायत का अगला सीजन कैद है'।

 
विज्ञापन

आसिफ खान बोले- 'गजब खराब व्यवस्था'
इस पोस्ट पर नेटिजंस के मजेदार कमेंट आ रहे हैं। साथ ही एक्टर आसिफ खान ने भी मजेदार कमेंट किया है। बता दें कि आसिफ ने इस सीरीज में दामाद की भूमिका निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की। पांचवें सीजन की रिलीज पोस्टपोन होने पर उन्होंने लिखा है, 'गजब खराब व्यवस्था है यार'। एक यूजर ने लिखा है, 'प्रधान जी के टाइम पर सीजन टाइम पर आया करता था'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'और दो क्रांति देवी को वोट'।







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें