फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत 5: प्रधान बनते ही बदले क्रांति देवी के तेवर? पांचवां सीजन देखने के लिए बनराकस को पहनाना होगा हार

Mon, 16 Nov 2026 01:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Panchayat Season 5: 'पंचायत सीजन 5' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • हाल ही में मेकर्स ने यह साफ कर दिया कि यह सीरीज इस साल तो रिलीज नहीं हो रही।
  • वहीं, क्रांति देवी ने अब रिलीज डेट का एलान करने से पहले एक शर्त रख दी है। 
विज्ञापन
पंचायत सीजन 5 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' के पांचवें सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बीते दिन मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि पांचवां सीजन इस साल रिलीज नहीं होगा। दर्शकों को उम्मीद थी कि इस साल के आखिर में यह सीरीज देखने को मिल जाएगी। हालांकि, पांचवां पार्ट कब आएगा? इसकी रिलीज डेट के एलान को लेकर क्रांति देवी ने शर्त रख दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पंचायत सीजन 5 - फोटो : वीडियो ग्रैब
फुलेरा में बदली सत्ता तो क्रांति देवी के बदल गए तेवर
फुलेरा गांव में सत्ता का परिवर्तन हो गया है। प्रधान अब मंजू देवी नहीं, क्रांति देवी हैं। ऐसे में क्रांति देवी के तेवर भी बदल गए हैं। 'पंचायत सीजन 5' की रिलीज डेट से पर्दा उठाने से पहले उन्होंने दर्शकों के सामने शर्त रख दी है। शर्त है कि क्रांति देवी के पति बनराकस को माला पहनानी होगी। माला भी कोई एक या दो नहीं, बल्कि पूरी एक करोड़ पहनानी होगी। 

पंचायत सीजन 5 - फोटो : वीडियो ग्रैब
दर्शक कैसे पहनाएंगे फूल माला?
मेकर्स ने आज सोमवार को प्राइम वीडियो पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें क्रांति देवी और बनराकस नजर आ रहे हैं। क्रांति देवी ने साफ कर दिया है कि अब चाहिए फुल इज्जत। इसके तहत दर्शकों को panchayatdate.com पर जाकर बनराकस को फूल माला पहनानी होगी। दर्शकों के पास दो विकल्प हैं। वे डिजटली बनराकस को गेंदा के फूलों का हार भी पहना सकते हैं और चप्पलों का हार भी। फूलों के हार की संख्या एक करोड़ होने पर रिलीज डेट का पता लगेगा। यह टास्क आज ही पूरा करना होगा। 
 
विज्ञापन

पंचायत सीजन 5 - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्रांति देवी को देख यूजर्स को क्यों याद आए गुड्डू भैया?
बता दें कि इससे पिछले सीजन में भी मेकर्स ने दर्शकों को टास्क दिया था। तब वह टास्क लौकी से जुड़ा हुआ था। मगर, इस बार क्रांति देवी ने कह दिया है, 'लौकी फौकी का टेम गया। फुलेरा पर अब हमारा फुल कंट्रोल होगा। हमको चाहिए फुल इज्जत'। क्रांति देवी जिस अंदाज में यह बात कहती हैं, उन्हें देख लोगों को 'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया याद आ गए हैं। 





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें