फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन: बिना बुलेटप्रूफ कांच के फैंस से मिले बिग बी, अभिषेक ने संभाली कमान; कांग्रेस नेता ने पूछा सवाल

Mon, 16 Nov 2026 12:55 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमिताभ बच्चन संडे दर्शन के दौरान जलसा के बाहर फैंस से मिले।
  • बिग बी के साथ अभिषेक बच्चन और बंटी वालिया भी मौजूद थे।
  • महानायक बिना बुलेटप्रूफ शीशे के नजर आए, जिस पर सचिन सावंत ने सवाल किए।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह इस बार भी अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे। हालांकि, इस बार उनके रविवार दर्शन में एक खास बात देखने को मिली। बिग बी इस बार बुलेटप्रूफ शीशे के बिना नजर आए।
विज्ञापन


रंग-बिरंगी हुडी और सिर पर बंडाना बांधे अमिताभ ने अपने खास अंदाज में फैंस का अभिवादन किया और उन्हें छठ की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद रहे और भीड़ पर नजर रखते दिखे।
Trending Videos

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बुलेटप्रूफ शीशे के बिना दिखे अमिताभ
बता दें कि पिछले हफ्ते अमिताभ बच्चन जब फैंस से मिले थे, तो वह बुलेटप्रूफ शीशे के अंदर नजर आए थे, लेकिन इस बार वह बिना बुलेटप्रूफ शीशे के ही अपने घर के बाहर लोगों से मिलते नजर आए, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले पर अब कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने भी सवाल उठाए हैं।

अमिताभ बच्चन - फोटो : एएनआई
कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने उठाए सवाल
अमिताभ बच्चन के बुलेटप्रूफ शीशे के बिना नजर आने पर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या सुरक्षा का खतरा टल गया है या फिर सरकार की छवि खराब होने से बचाने के लिए शीशा हटा दिया गया है।

सचिन सावंत ने लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र करते हुए कहा, 'बुलेटप्रूफ शीशा इसलिए हटाया गया है, क्योंकि इससे सरकार की छवि खराब हो रही थी या फिर खतरा टल गया है, इसका जवाब सिर्फ अमिताभ ही दे सकते हैं। लेकिन बॉलीवुड की हस्तियां साबरमती जेल के अंदर बैठे अपराधियों के डर के साये में जी रही हैं।'

बता दें कि मेयर को भेजे गए एक धमकी भरे पत्र में अमिताभ बच्चन समेत शहर की कई हस्तियों का नाम सामने आने के बाद यह उनका दूसरा रविवार दर्शन था। उस दौरान अभिषेक बच्चन और फिल्म निर्माता बंटी वालिया भी मौजूद थे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी ने किया पोस्ट
सिर्फ इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने सिर्फ बच गए लिखा। अब कई लोग उनके इस पोस्ट को लगातार मिल रहीं धमकियों से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि एक्टर ने ये पोस्ट किस मामले में किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें