फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durgesh Kumar: बनराकस ने मायानगरी में खरीदा सपनों का घर, दिलचस्प अंदाज में दुर्गेश कुमार ने साझा की खुशखबरी

Thu, 01 Aug 2024 10:05 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेब सीरीज 'पंचायत' में 'भूषण कुमार' उर्फ 'बनराकस' के रूप में मशहूर हुए अभिनेता दुर्गेश कुमार ने अब कई वर्षों के संघर्ष के बाद मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है।
विज्ञापन
दुर्गेश कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा की 2014 की फिल्म हाईवे में नजर आए अभिनेता दुर्गेश कुमार ने शोबिज में अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है। वेब सीरीज 'पंचायत' में भूषण कुमार उर्फ 'बनराकस' के रूप में दुर्गेश के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इस सीरीज ने उन्हें लोगों के बीच खूब लोकप्रिय बना दिया। संघर्ष के साथ दुर्गेश लगातार आगे बढ़ रहे हैं और सफतला हासिल कर रहे हैं। मुंबई में घर होना किसी भी कलाकार के लिए खूबसूरत सपना होता है और अब दुर्गेश कुमार ने अपने इस सपने को पूरा कर लिया है। उन्होंने मुंबई में अपने सपनों का घर खरीद लिया है।

विज्ञापन

चाबियों के साथ दी खुशखबरी
पंचायत अभिनेता दुर्गेश कुमार ने मुंबई शहर में वर्षों के संघर्ष के बाद आखिरकार अपना पहला अपार्टमेंट खरीद लिया है। 31 जुलाई को दुर्गेश कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की। अपने पोस्ट में दुर्गेश ने अपने नए अपार्टमेंट की चाबियों की तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अपना घर..... मुंबई में आपका धन्यवाद।'

प्रशंसकों ने दी अभिनेता को बधाई
इंस्टाग्राम पर दुर्गेश कुमार की पोस्ट पर बधाइयों का तांता लग गया। कई प्रशंसकों ने अभिनेता को शुभकामनाएं देते हुए उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'बधाई हो सर, मुझे उम्मीद है कि आप और भी बहुत कुछ हासिल करेंगे और हमारा मनोरंजन करते रहेंगे।' एक यूजर ने टिप्पणी की, बहुत बहुत मुबारक।' एक टिप्पणी में लिखा था, 'सर का फुलेरा का घर।' एक इंस्टाग्राम यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'देख रहा हूं विनोद भैया जी खुद का घर ले लिए मुंबई में, बधाई हो।' एक टिप्पणी में कहा गया, 'आप इससे अधिक के हकदार हैं।'
विज्ञापन

पंचायत से मिली पहचान
दुर्गेश कुमार ने एक बार बताया था कि उन्होंने टीवीएफ सीरीज 'पंचायत' में एक फोटोग्राफर की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि, 'एस्पिरेंट्स' के लेखक दीपेश सुमित्रा जगदीश ने फोटोग्राफर की भूमिका निभाई और दुर्गेश ने सीरीज में भूषण कुमार (बनराकस) की भूमिका निभाई। दुर्गेश कुमार ने सुल्तान, फ्रीकी अली, बहन होगी तेरी, लापता लेडीज और भक्त जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें