अमेजन टीवी का शो 'पंचायत' अब तक के सबसे पसंदीदा वेब शो में से एक बन गया है। जहां शो के पहले दो सीजन को दर्शकों ने पसंद किया है। वहीं, तीसरे सीजन को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्सुकता देखी जा रही है। सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक और अन्य जैसे लोकप्रिय चेहरे शामिल हैं। अब हाल ही में, प्राइम वीडियो ने सीरीज का अनाउंसमेंट टीजर जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राइम वीडियो ने जारी किया टीजर
वेब सीरीज 'पंचायत' के पिछले दो सीजन दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट रहे। अब इसका तीसरा सीजन आने वाला है। पिछले कई दिनों से दर्शक इसकी रिलीज डेट को लेकर लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, प्राइम वीडियो के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्टर साझा कर रिलीज डेट का खुलासा कर दिया था। इसके साथ लिखा था, 'आपने लौकी हटाईं, हमने पुरस्कार में आपके लिए रिलीज डेट का खुलासा कर दिया'। सीरीज 28 मई को रिलीज होगी।
लौकी को लेकर हुई चर्चा
अब प्राइम वीडियो ने सीरीज की रिलीज का अनाउंसमेंट टीजर जारी कर दिया है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि 'पंचायत 3' की रिलीज से पहले ही देश के हर कोने में लौकी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस टीजर में सीरीज के प्रहलाद पांडे (फैसल खान), विकास (चंदन रॉय) और भूषण (दुर्गेश कुमार) को दिखाया गया, जो दर्शकों को आगामी सीरीज में तीन गुना मजा की गारंटी देते हुए नजर आ रहे हैं।
फुलेरा गांव पर आधारित है सीरीज की कहानी
मालूम हो कि सीरीज की कहानी फुलेरा गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सीरीज में दिखाया गया है कि जब जितेंद्र का चरित्र पंचायत में काम करने के लिए वहां जाता है, तो उसे गांव के जीवन के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई होती है।
Vidhu Vinod Chopra: विधु विनोद चोपड़ा का छलका दर्द, बोले- मुन्नाभाई MBBS' के लिए राजी नहीं थे डिस्ट्रीब्यूटर