एक क्रिएटिव पर्सन के तौर पर आप अलग-अलग ओपिनियन और आलोचना को कैसे हैंडल करती हैं?
सच कहूं तो मैं उन बातों में नहीं पड़ती। 'ताशकंद फाइल्स' और 'कश्मीर फाइल्स' ने यह साबित कर दिया कि जितनी बातें होती हैं, उससे कहीं ज्यादा लोग हमारी फिल्मों को देखने आते हैं।
मेरी जिम्मेदारी सिर्फ अपनी ऑडियंस के प्रति है। वही मेरी प्राथमिकता हैं, न कि वो लोग जो मुझे सम्मान ही नहीं देते।
कश्मीर की बात लें तो यह देखना जरूरी है कि उस समय सत्ता में कौन था, किसने पंडितों की मदद की और किसने नहीं की। हमने यह मुद्दा उठाया तो कई लोग असहज हो गए। लेकिन जब फिल्म आई, तो सच सामने था और सोशल मीडिया पर अचानक 'कश्मीर फाइल्स' ट्रेंड करने लगी। मुझे तब एहसास हुआ कि हमने वही दिखाया जो लोग अंदर ही अंदर महसूस कर रहे थे।
उस समय मैं सिर्फ 20-23 साल की थी, एक्ट्रेस थी, फिल्ममेकर नहीं। लेकिन अब जब हकीकत सामने आई है, तो हमारा मकसद यही है कि ऐसी त्रासदियां दोबारा ना हों।
इसी सोच के साथ हमने 'बंगाल फाइल्स' बनाई है। लोग क्या सोचते हैं, यह उनका हक है। हमारा काम सिर्फ इतना है कि सच सामने लाएं और बदलाव की दिशा में चर्चा शुरू करें।
ये खबर भी पढ़ें:
Karan Johar: करण जौहर ने ‘धड़क 2’ को लेकर की इमोशनल पोस्ट, लिखा- सोशल चेंज लाने की कोशिश भी जरूरी है’
बंगाल में कुछ नेताओं और संगठनों ने आपकी फिल्म का विरोध किया, स्क्रीनिंग तक रोकने की कोशिश की। उस वक्त आपके अंदर क्या चल रहा था और आपने इन सिचुएशन से कैसे निपटा?
मैं राजनीति में गहराई से नहीं पड़ती, क्योंकि जितना उसमें उलझो उतना ही जटिल होता जाता है। लेकिन अगर सीधा हमला होता है तो चुप भी नहीं रहती।
ट्रेलर लॉन्च और प्राइवेट इवेंट्स में जो हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। पहले थिएटर की परमिशन कैंसिल करवाई गई, फिर एक निजी इवेंट में बिना किसी कारण पुलिस अंदर घुस आई। वहां कई महिला पत्रकार मौजूद थीं, उनकी सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा गया। माहौल इतना असहज हो गया कि विवेक को मुझे बाहर ले जाना पड़ा।
यह विरोध नया नहीं है, 2022-23 से ही इसकी शुरुआत हो चुकी थी। हमें अंदेशा था कि ट्रेलर लॉन्च में रुकावट आ सकती है, लेकिन ट्रेलर ही रोक दिया जाएगा, यह नहीं सोचा था।
फिल्म बनाने में वर्षों की मेहनत और भावनाएं लगती हैं और उसे इस तरह रोकना बेहद निराशाजनक है। फिर भी अब मेरा पूरा ध्यान सिर्फ फिल्म की रिलीज पर है, ताकि ऑडियंस अपनी आंखों से सच देख सकें।