फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanam Teri Kasam: 'सनम तेरी कसम' के पोस्टर से PAK एक्ट्रेस मावरा की छुट्टी, भारत के खिलाफ जहर उगलने पर एक्शन

Mon, 12 May 2025 06:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pakistani Actress Mawra Hocane: पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन बुरी तरह तिलमिला उठीं। उन्होंने भारत और भारतीय सेना के खिलाफ जहर उगला। इसके बाद फिल्म 'सनम तेरी कसम' के पोस्टर से उनकी छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
सनम तेरी कसम, मावरा हुसैन - फोटो : साभार-@spotify.com, सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन ने बॉलीवुड फिल्म 'सनम तेरी कसम' में काम किया। हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इस पर मावरा हुसैन ने भारत के खिलाफ जहर उगला। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसके बाद म्यूजिक एप से फिल्म 'सनम तेरी कसम' के पोस्टर से मावरा की छुट्टी कर दी गई है। 

विज्ञापन


Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे ने पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा को दिया मुंहतोड़ जबाव, बोले- 'बहुत नफरत है'

स्पॉटिफाई पर फिल्म के पोस्टर से गायब मावरा की तस्वीर
स्पॉटिफाई पर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’के एल्बम के कवर पोस्टर पर मावरा हुसैन की फोटो नजर नहीं आ रही है। सिर्फ हर्षवर्धन राणे की फोटो है। कहा जा रहा है कि पहले पोस्टर पर हर्षवर्धन और मावरा दोनों की तस्वीर थी। बता दें कि मूल रूप से साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म को इस साल फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया तो इसने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। 

निर्माता बोले- 'हमें जानकारी नहीं'
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के हालातों में पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में प्रतिबंधित किया गया है। अब उन भारतीय फिल्मों के पोस्टर से भी पाकिस्तानी सितारों को कथित तौर पर हटाया जा रहा है, जिनमें उन्होंने काम किया। स्पॉटिफाई और यूट्यूब म्यूजिक पर 'सनम तेरी कसम' के पोस्टर से मावरा की तस्वीर हटाए जाने को लेकर फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे जानकारी नहीं और न ही इसके बारे में मुझसे कुछ पूछा गया। यह फैसला उनका है। हमारी सरकार जो कहती है, उसे सभी को मानना होता है'।

India Pakistan Tension: मावरा हुसैन की बढ़ीं मुश्किलें, 'सनम तेरी कसम' के निर्देशकों ने उठाया बड़ा कदम
विज्ञापन

शाहरुख खान के 'जालिमा' गाने से माहिरा खान की भी छुट्टी
सिर्फ 'सनम तेरी कसम' ही नहीं, बल्कि स्पॉटिफाई पर रोमांटिक नंबर 'जालिमा' के पोस्टर से पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान को भी हटाए जाने की खबर है। यह गाना शाहरुख खान और माहिरा खान पर फिल्माया गया। गाना साल 2017 में आई फिल्म 'रईस' का है। अब यूट्यूबर और स्पॉटिफाई पर शाहरुख खान की सोलो फोटो नजर आ रही है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें