फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK Actors: हानिया आमिर के बाद अब इस चर्चित पाकिस्तानी एक्ट्रेस का इंस्टा अकाउंट बैन, बॉलीवुड में दी हिट फिल्म

Sat, 03 May 2025 01:51 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

PAK Actors: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत, पाकिस्तान पर लगातार कड़ा रुख अपना रहा है। बीते दिनों भारत में कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर दिए गए थे। अब इस चर्चित एक्ट्रेस का अकाउंट भी बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
ईद पर कैरी करें हानिया आमिर के ये सूट डिजाइंस - फोटो : इंस्टाग्राम @haniaheheofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के मनोजरंन इंडस्ट्री पर हमला किया है, जिसमें पाक के कई चर्चित एक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिए गए हैं। इस कदम से उनके मनोरंजन उद्योग पर गहरा प्रभाव पड़ा है, जिसका जिक्र आए दिन कलाकार कर रहे हैं। अब इसी कड़ी में एक और दिग्गज कलाकार का नाम शामिल हो गया है, जिसने बॉलीवुड में दी है शानदार फिल्म। 

विज्ञापन


कौन है वो एक्ट्रेस? 
हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में बैन किए जाने का सिलसिला चल रहा है, जिसका कारण है 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ दर्दनाक आतंकी हमला। इस हमले से पूरा देश सिहर उठा था। अब इस घटना को लेकर भारत, पाकिस्तान के कई कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर चुका है, जिसमें अब एक और मशहूर अभिनेत्री शामिल हो गई हैं। उस एक्ट्रेस का नाम है मावरा होकेन, जिन्होंने 'सनम तेरी कसम' फिल्म से सबके दिलों में अपनी जगह बना ली थी। अब इस मशहूर अभिनेत्री का भी इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Abida Parveen: पाकिस्तानी सिंगर आबिदा परवीन का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक, इन सितारों के नाम हैं शामिल

इससे पहले किन कलाकारों का अकाउंट हुआ बैन
पहलगाम हमले के बाद भारत ने कई पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिए थे। उनमें कुछ चर्चित नाम हैं, जैसे- हानिया आमिर, माहिरा खान, सजल अली, अली जफर, बिलाल अब्बास खान, फिरोज खान, उशना शाह और अन्य एक्टर्स भी शामिल हैं। अब इन एक्टर्स के इंस्टा अकाउंट भारत में नहीं दिख रहे हैं। इन सितारों की भारत में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है। इनकी फिल्मों और सीरियल पर भी भारतीय दर्शक प्यार लुटाते रहे हैं। मगर, तनाव की स्थिति में सितारों पर बैन लगाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Vijay Deverakonda: 'आदिवासियों' पर की गई टिप्पणी पर विजय देवरकोंडा ने मांगी माफी, पोस्ट साझा कर पेश की सफाई

मावरा होकेन के बारे में 
अभिनेत्री मावरा होकेन की बात करें तो, उन्हें 'सनम तेरी कसम' फिल्म से काफी प्रसिद्धि मिली, जिसमें अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने मुख्य भूमिका निभाई थी।  इस फिल्म को इसी साल फरवरी में दोबारा रिलीज किया था, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रही और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन किया था पिछली रिलीज की तुलना में।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें