फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने 'देवदास' पर की बयानबाजी, भारत के यूजर्स हुए नाराज; कहा- माइक छीन लो

Sun, 17 May 2026 04:53 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dananeer Mobeen On Devdas: पाकिस्तानी एक्ट्रेस दनानीर मुबीन ने हाल ही में फिल्म 'देवदास' पर बयानबाजी की है। इस पर उनकी आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने उनकी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
दनानीर, देवदास - फोटो : एक्स, आइएमडीबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी एक्ट्रेस दनानीर मुबीन ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'देवदास' को ओवररेटेड कहकर ऑनलाइन बहस छेड़ दी है। दनानीर वायरल मीम 'पावरी हो रही है' से काफी मशहूर हुई थीं। शाहरुख खान की इस फिल्म के बारे में उनका बयान वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके बयान पर बंटे हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


'देवदास' पर की टिप्पणी
मैशन के साथ बातचीत में दनानीर से एक ऐसी क्लासिक फिल्म चुनने के लिए कहा गया जिसे वह ओवररेटेड मानती हैं। इस पर उन्होंने 'देवदास' को चुना। उन्होंने कहानी और उसकी थीम पर सवाल उठाते हुए कहा, 'इसकी कहानी क्या है? एक शराबी है, एक ऐसी औरत है जिसकी कोई सेल्फ-रिस्पेक्ट नहीं है। एक दूसरी औरत है जिसे उस आदमी पर थोपा जा रहा है। यह सब क्या हो रहा है। यह फिल्म एक क्लासिक क्यों है?'

फिल्म में पसंद आई ये चीज
उन्होंने आगे कहा, 'हर कोई इसके पीछे इतना पागल क्यों है? मुझे इसके सेट्स और आउटफिट्स समझ में आते हैं, लेकिन कहानी? हम शराब पीने को इतना ग्लैमरस क्यों बना रहे हैं?'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया यूजर्स ने दनानीर की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, यह कितनी असहनीय है। मैं तो पूरा क्लिप भी नहीं देख पाया। कोई प्लीज इसे बिठाकर समझाए कि साहित्यिक अर्थों में 'त्रासदी' किसे कहते हैं। इससे बेहतर यह है कि इसे माइक देना ही बंद कर दें और हम सबको इस परेशानी से बचा लें।'
एक दूसरे यूजर ने लिखा 'कितनी बेवकूफी भरी राय है। यह उन महानतम क्लासिक्स में से एक की बुराई कर रही है, जिसे अब तक के सबसे महान नाटककारों में से एक ने लिखा है। इसीलिए शिक्षा जरूरी है। कोई भी ऐरा-गैरा इंसान माइक पकड़कर बकवास करने लगे- यह सब अब बंद होना चाहिए।'
तीसरे यूजर ने लिखा ''देवदास' एक सिनेमाई मास्टरपीस है। इसका मूल उपन्यास अपने आप में साहित्य का एक खूबसूरत नमूना है। यह उन लोगों के लिए नहीं है जिन्हें सिर्फ मसाला फिल्में पसंद आती हैं।'
एक और यूजर ने लिखा है 'दनानेर अटेंशन पाने की भूखी है! हमेशा शॉर्टकट अपनाकर मशहूर होने की कोशिश करती है!' 



विज्ञापन

देवदास - फोटो : इंस्टाग्राम @abujanisandeepkhosla
'मेरा ल्यारी' में आईं नजर
दनानीर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मेरा ल्यारी' में नजर आने के बाद भारत में भी सुर्खियों में आ गई थीं। इस फिल्म को बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' का पाकिस्तान की तरफ से जवाब बताया जा रहा है। वह कई पाकिस्तानी टीवी शोज में भी नजर आई हैं।

मुश्किल में अनुराग कश्यप! फिल्ममेकर के खिलाफ सूरत कोर्ट ने दिया आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश

कब रिलीज हुई देवदास?
2002 में रिलीज हुई फिल्म 'देवदास' शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के 1917 के उपन्यास पर आधारित है। इस कहानी पर कई फिल्में बन चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें