फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या मुंबई इंडियंस के इस क्रिकेटर को डेट कर रहीं श्रीलीला? वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई चर्चा

Sun, 17 May 2026 03:42 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sreeleela Dating Rumours: तेलुगु अभिनेत्री श्रीलीला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी के साथ जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन
श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम-@sreeleela14
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री श्रीलाला इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। मगर, फिलहाल वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। मुंबई इंडियंस टीम के क्रिकेटर के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। यूं तो पहले भी इन दोनों के अफेयर की अफवाहें आती रही हैं, मगर एक वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर लोग अटकलें लगा रहे हैं।

विज्ञापन

अचानक क्यों शुरू हुई अफवाह?
श्रीलीला का नाम जिस क्रिकेटर से जोड़ा जा रहा है, वे हैं तिलक वर्मा। उनके और श्रीलीला के अफेयर की अफवाहें एक वायरल वीडियो से शुरू हुईं। हालांकि, इस वीडियो में श्रीलीला और तिलक वर्मा साथ नजर नहीं आए। श्रीलीला की तो वीडियो में झलक तक नहीं दिखी। वीडियो में सूर्य कुमार यादव हैं और गौतम गंभीर दिखे। मगर, सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद अचानक श्रीलीला का नाम तिलक वर्मा के साथ जोड़ा जाने लगा।

क्या बोले सूर्यकुमार यादव?
इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव कहते नजर आए, 'तिलक वर्मा प्यार में हैं'। यह वीडियो रेडिट पर एक यूजर ने शेयर किया। हालांकि, फिलहाल इस वीडियो को हटा दिया गया है। मगर, इस पर आए कमेंट्स अब तक हैं। कुछ यूजर्स इसे पीआर स्टंट बता रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स सुझाव दे रहे हैं कि श्रीलीला को पहले अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए।



विज्ञापन

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म
श्रीलीला को कार्तिक आर्यन के साथ एक रोमांटिक फिल्म में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं।  इस रोमांटिक ड्रामा मूवी में श्रीलीला भी अहम रोल में हैं। रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो कार्तिक आर्यन ने बीते साल फरवरी में साझा किया था। इसमें कार्तिक गिटार बजाते हुए स्टेज पर परफॉर्म करते दिखे। वीडियो में उन्हें 'तू मेरी जिंदगी है' गाते हुए देखा गया। वीडियो में श्रीलीला और कार्तिक के कुछ रोमांटिक पलों की झलकियां भी दिखाई गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें