फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abir Gulaal Songs: यूट्यूब इंडिया से हटाए गए 'अबीर गुलाल' के गाने, भारत में रिलीज नहीं होगी फिल्म

Thu, 24 Apr 2025 09:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pakistani Actor Fawad Khan and Vaani Kapoor Film: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म 'अबीर गुलाल' का जमकर विरोध हो रहा है। हमले के बाद यूट्यूब इंडिया से इस फिल्म के गाने हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
अबीर गुलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले के बाद फिल्म 'अबीर गुलाल' भारत में रिलीज नहीं होगी। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की और बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर की इस फिल्म का भारत में पहले से ही विरोध हो रहा था। आतंकी हमले के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। इसके अलावा इस फिल्म के गाने भी यूट्यूब इंडिया से हटा दिए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अबीर गुलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खुदाया इश्क' और 'अंग्रेजी रंगरसिया' गाने हुए डिलीट
फिल्म 'अबीर गुलाल' 9 मई को रिलीज होने वाली थी। मगर, भारत में इसकी रिलीज पर प्रतिबंध लग गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस फिल्म से जुड़ा प्रमोशनल कंटेंट भी भारतीय प्लेटफॉर्म से डिलीट करा दिया गया है। इस फिल्म के दो गाने 'खुदाया इश्क' और 'अंग्रेजी रंगरसिया' को भी अब यूट्यूब इंडिया से डिलीट कर दिया गया है। 

Pahalgam Terror Attack: 'आखिर कब तक कश्मीर को सहना होगा'?, आतंकी हमले पर सोनाली बेंद्रे का दिल छूने वाला पोस्ट

भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं गाने
मूल रूप से गाने के वीडियो प्रोडक्शन हाउस ए रिचर लेंस एंटरटेनमेंट के आधिकारिक चैनल पर अपलोड किए गए थे। अब ये गाने भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा इन साउंडट्रैक का आधिकारिक अधिकार रखने वाले संगीत लेबल सारेगामा ने भी अपने यूट्यूब चैनल से इन गानों को हटा दिया है। हालांकि, इस बारे में अभी निर्माताओं और फिल्म के सितारों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

Bhagyashree: पहलगाम हमले पर सवाल करने वाले शख्स पर गुस्सा हुईं भाग्यश्री, बोलीं, ‘इसकी हिम्मत कैसे हुई…’
विज्ञापन

वाणी कपूर को किया गया ट्रोल
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर विरोध के सुर और तेज हो गए। सोशल मीडिया पर वाणी कपूर को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है और हैशटैग के साथ उन्हें बायकॉट किए जाने की बात कही जा रही है। बता दें कि 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 22 पर्यटकों की जान चली गई। फिल्म 'अबीर गुलाल' के जरिए फवाद खान 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाले थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें