फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में भारतीय सीरियल्स से उठा बैन, लाहौर हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Tue, 18 Jul 2017 06:06 PM IST
amarujala.com , presented by – शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
बेहद
विज्ञापन
पाकिस्तान में भारतीय टीवी सीरियल को काफी पसंद किया जाता है लेकिन बीते कुछ समय से पाकिस्तान में भारतीय सीरियल पर बैन लगा हुआ था लेकिन आज पाकिस्तान की कोर्ट ने इस बैन को हटा दिया है।
विज्ञापन


पाक में इंडियन सीरियल्स के प्रसारण पर रोक इलेक्ट्रिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने लगा रखी थी जिसे संघीय सरकार की ओर से किसी भी तरह का विरोध नहीं किए जाने के बाद कोर्ट ने हटा दिया।

भारत में 18 सितंबर 2016 को उरी आतंकी हमला किया गया था जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे इस आतंकी हमले की साजिश का आरोप सीधे तौर पर भारत ने पाकिस्तान पर लगाया था हालांकि पाकिस्तान इस बात से लगातार इंकार करता आया है। लेकिन अगले ही महीने 19 अक्टूबर 2016 को सभी तरह के भारतीय सीरियल्स के दिखाने पर PEMRA ने रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


हालांकि PEMRA ने इस साल की शुरुआत में यानि कि फरवरी में भारतीय फिल्मों के प्रसारण पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था लेकिन सीरियल्स पर लगे बैन को जारी रखा था। सीरियल्स के प्रसारण के संबंध में कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी जिस पर सुनवाई करते हुए लाहौर कोर्ट ने ये आदेश दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें