'कैदी बंद' फिल्म का पोस्टर कुछ ही समय पहले आज रिलीज किया गया था और अब इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। 3 मिनट 5 सेकेंड का ये वीडियो काफी दिलचस्प है इस वीडियों में जेल में बंद बेगुनाह कैदियों के बारे में बताया गया है कि कैसे वो राजनीति के मोहरे बनकर जेल में ही रहने को मजबूर किए जा रहें हैं और आखिर में वो कैसे अपने आप को आजाद कराते हैं।
ये फिल्म यश राज बैनर के तले बनी है जिसमें दो नए चेहरे आपको दिखाई देंगे जिनका निम आदर और आन्या हैं। इस म्यूजिकल फिल्म को हबीब फैजल डायरेक्ट कर रहे हैं। हबीब इससे पहले दो दूनी चार, इशकजादे और दावत-ए-इश्क जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 'कैदी बंद' 25 अगस्त को रिलीज होगी।
आदर कपूर खानदान की पांचवी जेनरेशन हैं। ये बॉलीवुड में बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म होगी। इससे पहले आदर ने करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में बतौर असिस्टेंट काम किया था।