फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharda Sinha: ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा, बीते कई वर्षों से हैं कैंसर से पीड़ित

Mon, 28 Oct 2024 12:40 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sharda Sinha Health Update: मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा की तबियत खराब होने की वजह से उन्हें एम्स के कैंसर सेंटर के मेडिकल आंकोलॉजी वार्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वह बीते कई वर्षों से कैंसर से पीड़ित हैं। 
 
विज्ञापन
शारदा सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा एम्स के कैंसर सेंटर के मेडिकल आंकोलॉजी वार्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। पद्म भूषण से सम्मानित बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा करीब छह वर्षों से ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। पीटीआई के मुताबिक, एम्स के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि वो फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। एम्स प्रशासन द्वारा लोक गायिका के स्वास्थ्य को लेकर बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर नहीं है। 

विज्ञापन


2017 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं शारदा
शारदा सिन्हा वर्ष 2018 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। इस वक्त वो एम्स के कैंसर संस्थान इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर हॉस्पिटल (आईआरसीएच) के आईसीयू में हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की देखभाल भी कर रहे हैं। उनकी सेहत पर एम्स मीडिया सेल की प्रभारी प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा ने जानकारी देते हुए कहा, "शारदा सिन्हा हेमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं, लेकिन निरंतर निगरानी में हैं। वह वर्ष 2017 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं।"
Shabana Azmi: नारीवाद को लेकर शबाना आजमी का बयान, कहा- खुद को नारीवादी न कहने वालों से आती है चिढ़
विज्ञापन

हाल में ही हुई है पति की मृत्यु
बताते चलें कि हाल में ही मशहूर लोकगायिका के पति ब्रज किशोर की मृत्यु हुई थी। उनका निधन गिरने के कारण हुए ब्रेन हैमरेज से हुआ था। अब उनके देहांत के कुछ सप्ताह बाद ही शारदा सिन्हा की तबियत भी खराब हो गयी है। शारदा सिन्हा ने लोक गीतों के अलावा 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2', 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' जैसी सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाना गाया है।
विज्ञापन

सिल्वर लहंगे में दिवाली की 'फुलझड़ी' बनीं पूजा हेगड़े
2018 में मिला पद्म विभूषण
शारदा सिन्हा बिहार की बेहद लोकप्रिय लोक गायिका हैं, जिन्होंने 1980 में अपने बतौर गायिका अपने करियर की शुरुआत की थी। शारदा सिन्हा ज्यादातर मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं। खासकर उनके छठ पूजा से संबंधित गाने बेहद लोकप्रिय हैं। अब तक उन्होंने 62 से अधिक छठ के गाने गाए हैं। साल 1991 में उन्हें पद्म श्री के सम्मान से सम्मानित किया गया था। इसके बाद संगीत में उनके अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए साल 2018 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया।
Celebs: किसी ने बढ़ाया वजन तो किसी ने किया कम, इन सितारों ने फिल्म के लिए की गजब की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें