फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MrBeast: मिस्टर बीस्ट पर महिला प्रतिभागियों ने लगाए गंभीर आरोप, प्राइम वीडियो की गेम्स सीरीज से जुड़ा है मामला

Sun, 27 Oct 2024 08:11 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mr Beast: दुनिया भर में मशहूर और सबसे बड़े यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट पर पांच महिला प्रतिभागियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ये आरोप उनके गेम शो बीस्ट गेम्स को लेकर लगाए गए हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाला है। 
विज्ञापन
मिस्टर बीस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @mrbeast
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूब पर काफी मशहूर कंटेंट क्रिएटर मिस्टर बीस्ट, जिनका वास्तविक नाम जिमी डोनाल्डसन है, एक विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। मिस्टर बीस्ट यू्ट्यूब पर काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं     और उन्हें पसंद करने वालों की सूची भारत में भी काफी लंबी है। इस 26 वर्षीय यूट्यूबर को आकर्षक वीडियो बनाने के लिए जाना जाता है। इनकी एक आगामी सीरीज अमेजन पर आने वाली है, जिसमें भाग लेने वाली पांच महिला प्रतिभागियों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


पांच महिला प्रतिभागियों ने लगाया है आरोप
मिस्टर बीस्ट के वीडियो की गुणवत्ता काफी ज्यादा अच्छी होती है। इसके अलावा वह कई वीडियो में लोगों को पैसा बांटते हुए नजर आते हैं। इस वजह से उनकी छवि एक परोपकारी इंसान की भी है। जिमी डोनाल्डसन अपने फैंस के लिए एडवेंचर गेम भी आयोजित करते हैं। ऐसा ही एक गेम 'बीस्ट गेम्स' के नाम से आयोजित किया गया था, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाला है। इस गेम में शामिल पांच महिला प्रतिभागियों ने आरो लगाया है कि बीस्ट गेम्स के निर्माताओं ने उनके साथ भेदभाव किया है। 
Rajpal Yadav: नए रूप में नजर आएगा ‘छोटा पंडित’, राजपाल यादव ने अपने कॉमिक किरदार को लेकर किया खुलासा
विज्ञापन

शोषण और भेदभाव का लगा है आरोप
आरोपों में दावा किया गया है कि इस गेम के तहत व्यवस्थित रूप से एक ऐसी संस्कृति को बढ़ावा दिया गया,  जो स्त्री-द्वेषी और लिंगवादी प्रवृति को बढ़ावा देती है। एक अमेरिकी अदालत में प्रस्तुत 54-पृष्ठ के न्यायालय दस्तावेज में आरोप लगाया है कि प्रतिभागियों का शोषण किया गया था। इन प्रतियोगियों को अमानवीय रूप से कम खाना दिया गया और इतना थका दिया गया कि उनका स्वास्थ्य और सेहत खतरे में पड़ गया। हालांकि, अब तक मिस्टर बीस्ट और जेफ बेजोस के अमेजन प्राइम वीडियो के तरफ से आरोपों की पुष्टि या खंडन को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। 
विज्ञापन

Suriya: विजय की राजनीतिक पारी पर आई सूर्या की प्रतिक्रिया, 'कंगुवा' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में दिया ये संदेश
दुनिया में सबसे बड़े यू्ट्यूबर हैं मिस्टर बीस्ट
बताते चलें कि डोनाल्डसन दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं। उन्हें कई देशों में पसंद किया जाता है। इसके अलावा उनके वीडियो में सबटाइटल के साथ कई भाषाओं में ऑडियो आउटपुट का विकल्प भी आता है। यूट्यूब पर उनके 323 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उनके बाद यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर भारत की म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज है, जिसके यूट्यूब पर कुल 277 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान ने निभाया तमिल फैंस से किया अपना वादा, 'लकी भास्कर' को लेकर बढ़ा फैंस का उत्साह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें