फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी रिलीज: दिवाली वीक में OTT पर होगी मनोरंजन की आतिशबाजी, जानें कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज देंगी दस्तक?

Mon, 02 Nov 2026 07:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • OTT Release This Week: यह सप्ताह काफी खास है। दिवाली का उत्सव है।
  • सिनेमाघरों में मेगा बजट फिल्म 'रामायण' लगने वाली है। मगर, ओटीटी पर भी आपको एंटरटेनमेंट का अच्छा डोज मिलेगा।
  • त्योहार के मौके पर परिवार के साथ अगर घर बैठे बढ़िया सिनेमा देखने का मन है, तो विकल्प कम नहीं। 
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वीक बहुत संभव है कि दिवाली के उत्सव की तैयारियों और जश्न के बीच परिवार-दोस्तों संग सिनेमाघरों में 'रामायण' देखने का प्लान बन जाए। आखिर, त्योहार के मौके पर परिवार और दोस्तों की महफिल तो जमेगी। कुछ फुरसत के पल होंगे। लेकिन, अगर घर बैठे ही फिल्म देखने का ख्याल आए तो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मनोरंजन का धमाका होगा। जानिए इस बार की लिस्ट में क्या-क्या होगा?

विज्ञापन
Trending Videos

'मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स' - फोटो : सोशल मीडिया
'मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स'
यह एक एनिमेटेड एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर इसका लुत्फ उठाया जा सकता है। फिल्म का निर्देशन पियरे कॉफिन और पैट्रिक डेलेज ने किया है। यह 02 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगी।

दिलवाली दिवाली - फोटो : सोशल मीडिया
दिलवाली दिवाली
दिवाली के त्योहार पर फिल्म 'दिलवाली दिवाली' रिलीज हो रही है। यह फिल्म 04 नवंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। रितेश मेनन निर्देशित फिल्म में मिहिर आहूजा को अंश सिक्का नाम के एक एनआरआई की भूमिका में देखा जाएगा। उनके अलावा मनोज पाहवा, नीलू कोहली और औरा भटनागर भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। 
यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी दिल छूने वाली है। अंश सिक्का वर्षों बाद विदेश से लौटा है। वर्षों उसने अपने मिडिल-क्लास पंजाबी परिवार को पैसे से सपोर्ट करके उनकी लाइफस्टाइल बेहतर बनाने में मदद की है। हालांकि, रीयूनियन वैसा नहीं होता जैसा उसने सोचा था। दिवाली के मौके पर आप परिवार के साथ इसे देख सकते हैं।

'मोटू पतलू एंड द मिस्ट्री ऑफ नागमणी' - फोटो : सोशल मीडिया
'मोटू पतलू एंड द मिस्ट्री ऑफ नागमणी'
दिवाली के त्योहार पर बच्चों के साथ वक्त बिताना है तो यह फिल्म देख सकते हैं। यह 8 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह एक एनिमेटेड फिल्म है, जो हिंदी, तेलुगु, बंगाली, मलयालम, मराठी और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध होगी। 

ए डॉग्स परफेक्ट क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
ए डॉग्स परफेक्ट क्रिसमस
इस फिल्म को भी पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है। इसमें एक वफादार कुत्ता अपने बिछड़े परिवार को साथ लाने की कोशिश करता है। यह 04 नवंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की कहानी 'विन्स्टेड' नाम के एक वफादार कुत्ते बैसेट हाउंड के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में डेनिस क्वैड, मिलो वेंटिमिलिया, ब्रुक लीना जॉनसन, जेनिफर टिली और मैरी स्टीनबर्गेन हैं। 
विज्ञापन

'ब्लैक डव्स सीजन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
'ब्लैक डव्स सीजन 2'
डार्क कॉमेडी और जासूसी से भरपूर थ्रिलर सीरीज 'ब्लैक डव्स' का दूसरा सीजन भी इस वीक आ रहा है। इसमें हेलेन और सैम की कहानी आगे बढ़ेगी। यह सीरीज 05 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें