फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान की इस जबरदस्त फिल्म के क्लिप को ऑस्कर अकादमी ने किया शेयर, लिखा- ‘प्यार, चाहत और क्रोध…’

Sat, 31 May 2025 12:18 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lagaan Movie: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की चर्चित फिल्म 'लगान' को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था। अब अकादमी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक क्लिप शेयर किया है। 

विज्ञापन
ऑस्कर और आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में साल 2001 में एक फिल्म बनी 'लगान', जिसमें आमिर खान और ग्रेसी सिंह मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इस फिल्म ने कई पुरस्कार भी जीते थे। वहीं, इसे सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड में भी नामांकित किया गया था। अब अकादमी ने फिल्म का एक प्रसिद्ध गाना 'राधा कैसे ना जले' शेयर कर उस पल को याद किया है। इस वीडियो पर नेटिजंस के भी शानदार रिएक्शंस आ रहे हैं। 

विज्ञापन


अकादमी ने शेयर किया खूबसूरत क्लिप
ऑस्कर अकादमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आमिर खान अभिनीत फिल्म 'लगान' के एक गाने का क्लिप शेयर किया है। ये क्लिप हिट सॉन्ग 'राधा कैसे ना जले' का है, जिसमें आमिर खान और ग्रेसी सिंह दिख रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'प्यार, चाहत और उनकी आंखों में थोड़ी सी आग। आशुतोष गोवारिकर की 'लगान' से आमिर खान और ग्रेसी सिंह की भूमिका में ‘राधा कैसे ना जले’ (जिसे, आशा भोसले और उदित नारायण द्वारा गाया गया था)। इस फिल्म को 74वें ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए नामांकित किया गया था।’
 




नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पोस्ट पर नेटिजंस शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शानदार फिल्म और यह गाना। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये उनकी सबसे शानदार फिल्मों में से एक रही और कहा कि आमिर और ग्रेसी को एक साथ और फिल्में करनी चाहिए थी। वहीं एक और यूजर ने कहा कि इस शानदार फिल्म को नामांकित करने के लिए धन्यवाद। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि यह गाना उनका पसंदीदा सॉन्ग है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Miss World 2025: कौन हैं नंदिनी गुप्ता? जानिए कैसा रहा कोटा से निकलकर मिस वर्ल्ड के मंच तक का सफर

लगान फिल्म के बारे में
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में साल 2001 में 'लगान' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था, जिसे 25 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म मे आमिर खान और ग्रेसी सिंह के अलावा सुहासिनी मुले, कुलभूषण खरबंदा, राजेंद्र गुप्ता, रघुबीर यादव, राजेश विवेक, राज जुत्शी, अखिलेंद्र मिश्रा, दया शंकर पांडे और यशपाल शर्मा भी शामिल थे। वहीं, इसमें ब्रिटिश अभिनेता राचेल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें