फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 का फाइनल आज, ईशान-जैकलीन लगाएंगे बॉलीवुड का तड़का; सोनू सूद होंगे सम्मानित

Sat, 31 May 2025 09:28 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ishaan Khatter-Jacqueline Fernandez: मिस वर्ल्ड 2025 के फाइनल की शाम को और भी शानदार बनाने के लिए बॉलीवुड स्टार्स ईशान खट्टर और जैकलीन फर्नांडीज लाइव परफॉर्मेंस देंगे।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीज और ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@jacquelienefernandez और @ishaankhatter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के हैदराबाद में चल रहे 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ग्रैंड फाइनल आज यानी 31 मई को हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस फाइनल को ग्रैंड बनाने का पूरा इंतजाम किया गया है। ग्रैंड फाइनल की होस्टिंग मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल वैले और मशहूर भारतीय होस्ट सचिन कुंभार करेंगे। इस फाइनल में कई बेहतरीन परफॉर्मेंस भी होंगी। इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और एक्टर ईशान खट्टर के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


ईशान-जैकलीन देंगे परफॉर्मेंस
मिस वर्ल्ड 2025 के फाइनल में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और अभिनेता ईशान खट्टर बॉलीवुड का तड़का लगाएंगे। दोनों स्टार्स की लाइव परफॉर्मेंस होगी। इसके अलावा सितारों से सजी इस शाम में मिस वर्ल्ड 2017 और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी विशेष रूप से शामिल होंगी।
 

 

फाइनल इवेंट में 3500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद

विज्ञापन

तेलंगाना की संस्कृति-विरासत को दिखाने वाला और 108 पार्टिसिपेंट्स वाला मिस वर्ल्ड 2025 का सफर अब अपने मुकाम तक पहुंचने वाला है। फाइनल इवेंट में लगभग 3500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जिसमें मुख्यमंत्री समेत कई चीफ गेस्ट के भी पहुंचने की उम्मीद है।

यह खबर भी पढ़ेंः EXCLUSIVE: ‘ताज नहीं, मानसिक शोषण मिला’, ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल’ जीतने वालीं रेचल गुप्ता के पिता ने किए खुलासे

सोनू सूद को किया जाएगा सम्मानित
इस दौरान अभिनेता सोनू सूद को मिस वर्ल्ड ह्यू मैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वह जजों के पैनल में भी शामिल होंगे, जिसमें ब्यूटी विद अ पर्पस गाला डिनर की मेजबानी करने वाली सोशल वर्कर सुधा रेड्डी और मिस इंग्लैंड 2014 डॉ. कैरीना टरेल शामिल हैं। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ले जूरी की अध्यक्षता करेंगी और विनर की घोषणा करेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें