साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक राजमौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने दुनियाभर में अपनी बुलंदी का परचम लहरा दिया है। 95वें ऑस्कर्स अवॉर्ड 2023 में इस फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। ‘आरआरआर’ की जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है। जब पूरा देश खुशी से झूम रहा हो तो ऐसा हो सकता है कि फिल्म की टीम जश्न ना मना रही हो। फिल्म आरआरआर की टीम ने भी बेहद खास अंदाज में अपनी जीत का जश्न मनाया है।
टीम के सेलिब्रेशन का वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में, सोशल मीडिया पर फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम का एक सेलिब्रेशन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म की टीम जीत का जश्न मनाते नजर आ रही है। इस वीडियो में एमएम कीरावनी पियानो बजाते दिखाई दे रहे है और सभी लोग उनकी बीट पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राम चरण, उपासना कामिनेनी, एसएस राजामौली और उनकी वाइफ समेत कई और लोग डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
http://
सोशल मीडिया पर छाई रही आरआरआर की टीम
यही नहीं, ऑस्कर जीतने के बाद फिल्म की टीम की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें राम चरण एसएस राजामौली, एमएम केरावनी और चंद्र बोस के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर में राम चरण ऑस्कर ट्रॉफी को चूमते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। फैंस को टीम की वीडियो और तस्वीरें काफी पसंद आ रही है।http://
भारत को मिली दोगुनी खुशी
आपको बता दें कि इस बार भारत में दो ऑस्कर अवॉर्ड आए हैं। भारत दोगुनी खुशी से झूम रहा है। एक तरह जहां एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने भी ऑस्कर अपने नाम किया है। सोशल मीडिया पर सभी फिल्म की टीम को जमकर बधाई दे रहे हैं।