फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orry: पॉप स्टार रिहाना को लेकर ओरी का बड़ा बयान, बोले- जामनगर में मिलने से पहले मैं नहीं जानता था वे कौन हैं

Mon, 18 Mar 2024 03:34 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओरी अक्सर अपने अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल के चलते सुर्खियां बटोरते रहते हैं। ओरी बताते हैं कि, 'मुझे अभी इस विषय में खुलासा नहीं करना चाहिए, लेकिन यह मेरी मार्केटिंग का हिस्सा है। मैं आगे चलकर अपने लिए एक संग्रहालय बनाना चाहूंगा जहां मेरी पसंद की सभी चीजें एक साथ मिलेंगी।

विज्ञापन
ओरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओरी बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बिना एक भी फिल्म में काम किए ही ओरी बॉलीवुड में अपनी जबर्दस्त फैन-फॉलोइंग बनाने में कामयाब रहे हैं। वे हर पार्टी की जान हैं। पिछले दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में भी ओरी पहुंचे थे। जहां वे पॉप स्टार रिहाना से मिले और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें काफी वायरल भी हुईं। अब ओरी ने मीडिया के सामने अपनी और रिहाना की मुलाकात से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किये हैं। 
विज्ञापन


नहीं जानता था कौन हैं रिहाना 
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान से लेकर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और रिहाना तक शामिल हुए थे। ओरी भी इन सितारों के बीच अपनी मौजूदगी मौजूद दर्ज करवाते नजर आए थे। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि उन्हें रिहाना से मिलकर कैसा लगा। इस सवाल के जवाब में ओरी कहते हैं, 'शायद आपको यकीन नहीं हो, लेकिन जामनगर में मिलने से पहले मैं नहीं जानता था कि रिहाना कौन हैं।'
पिया संग पहली होली मनाएंगी ये हसीनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने लिए संग्रहालय बनाना चाहते हैं ओरी 
ओरी अक्सर अपने अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल के चलते सुर्खियां बटोरते रहते हैं। ओरी बताते हैं कि, 'मुझे अभी इस विषय में खुलासा नहीं करना चाहिए, लेकिन यह मेरी मार्केटिंग का हिस्सा है। मैं आगे चलकर अपने लिए एक संग्रहालय बनाना चाहूंगा जहां मेरी पसंद की सभी चीजें एक साथ मिलेंगी। मैं अपने पहनावे को लेकर काफी सजग रहता हूं क्योंकि मुझे इसे एक ब्रांड के तौर पर स्थापित करना है।'
'मैं सांपों के जहर करता था सप्लाई', एल्विश का कबूलानामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें