एक्टर के बयान दर्ज
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक अभिनेत्री ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, 'पीड़िता के आरोप के बाद पुलिस ने टीवी एक्टर के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 (1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी टीवी एक्टर का बयान भी दर्ज कर लिया है। एक्टर पर होली के मौके पर पीड़िता को गलत तरीके से छूने का आरोप है'।
यह खबर भी पढ़ें:
अभिनेत्री ने लगाए ये आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 वर्षीय एक टीवी अभिनेत्री ने यह शिकायत दर्ज कराई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाली अभिनेत्री का आरोप है कि उसके साथ काम करने वाले एक सह-कलाकार ने होली पार्टी के दौरान कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ। अभिनेता ने होली पार्टी के दौरान जबर्दस्ती की और गलत तरीके से व्यवहार किया। अभिनेत्री की शिकायत के अनुसार उन्होंने आरोपी से सक्रिय रूप से बचने की कोशिश की। यहां तक कि वह दूर जाकर एक स्टॉल के पीछे छिप गईं। हालांकि, अभिनेता ने कथित तौर पर उसका पीछा किया और उनकी इच्छा के विरुद्ध रंग लगाने के लिए उसके चेहरे को जबर्दस्ती पकड़ा। उन्होंने आगे दावा किया कि अभिनेता ने अनुचित तरीके से आगे बढ़ते हुए कहा, "मैं तुमसे प्यार करता हूं, देखते हैं मुझे तुम्हारे पास आने से कौन रोक सकता है"।
यह खबर भी पढ़ें:
Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान अचानक क्यों बदला हिना के नाखूनों का रंग, अभिनेत्री ने किया खुलासा